फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Operation will be done in Jalalpur CHC after a decade, surgeon deployed

Ambedkar Nagar News: एक दशक बाद जलालपुर सीएचसी में होंगे ऑपरेशन, सर्जन तैनात

Fri, 14 Feb 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 14 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Operation will be done in Jalalpur CHC after a decade, surgeon deployed
अंबेडकरनगर। जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्जन डॉ. मोहम्मद दानिश की तैनाती कर दी गई है। जल्द ही वह सीएचसी में कार्यभार संभाल लेंगे। उनके आने से मरीजों को सर्जरी के लिए जिला मुख्यालय तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोज औसतन 350 मरीज उपचार कराने आते हैं। इसमें जिन मरीजों को ऑपरेशन कराना होता है, उन्हें जिला अस्पताल या फिर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता है। करीब 10 साल पहले यहां सर्जन तैनात थे, जिनके तबादले के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। सर्जन की तैनाती होने से अब मरीजों को सीएचसी में ही बेहतर उपचार मिल सकेगा। डॉ. दानिश ने कानपुर से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। मास्टर ऑफ सर्जरी की डिग्री सैफई से ली है। अभी वह विभागीय प्रशिक्षण के सिलसिले में बाहर हैं। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि सर्जन प्रशिक्षण से लौटने के बाद अपना काम शुरू कर देंगे। सीएचसी में ऑपरेशन थियेटर है। सभी जरूरी संसाधन भी हैं। अब यहीं ऑपरेशन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed