फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Operation of Sharda Sahayak Poshak Canal will remain closed for 28 days from 18 May

Ambedkar Nagar News: 18 मई से 28 दिन तक बंद रहेगा शारदा सहायक पोषक नहर का संचालन

Sat, 10 May 2025 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 10 May 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Operation of Sharda Sahayak Poshak Canal will remain closed for 28 days from 18 May
अंबेडकरनगर। जिले की प्रमुख सिंचाई स्रोत शारदा सहायक पोषक 130 नहरों का संचालन 18 मई से 28 दिनों के लिए अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। यह निर्णय नहर की मरम्मत व अनुरक्षण कार्यों के मद्देनजर लिया गया है। जल संसाधन विभाग की दी गई जानकारी के अनुसार, नहर के नियमित अनुरक्षण, गाद निकासी व आवश्यक मरम्मत के उद्देश्य से 18 मई से 14 जून तक जलापूर्ति स्थगित रहेगी। इस अवधि में नहर से जुड़े सभी वितरिकाएं व माइनर लाइनें भी प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन

शारदा सहायक पोषक नहर जिले के कई ब्लॉकों के हजारों हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को सिंचाई जल उपलब्ध कराती है। जिले की 130 नहरों का संचालन बंद होने से प्रभावित क्षेत्र के किसानों को वैकल्पिक जलस्रोतों पर निर्भर रहना होगा। विभाग की ओर से किसानों को अग्रिम सूचना देकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, नहर की आंतरिक दीवारों की मरम्मत, सिल्ट सफाई व अवरोधक संरचनाओं की तकनीकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

खरीफ सत्र में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह कार्य आवश्यक माना गया है। सिंचाई खंड के अधिशाषी अभियंता दिवाकर ने बताया कि नहर बंद करने के लिए आदेश जारी हो गया है। इसके लिए सभी किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed