{"_id":"670e9c0a04f05943370a7489","slug":"operation-of-health-sub-center-started-in-keshavpur-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-122914-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: केशवपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: केशवपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र का संचालन शुरू
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डीएम अविनाश सिंह ने टांडा विकास खंड के केशवपुर में नवनिर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र का मंगलवार को लोकार्पण किया। कहा कि यहां 14 प्रकार की जांच सेवाओं का लाभ भी मरीजों को मिलेगा। उन्हें बेहतर इलाज के लिए अब दूर नहीं भटकना होगा।
बीते दिनों ही केशवपुर का स्वास्थ्य उपकेंद्र बनकर तैयार हुआ था। मंगलवार को यहां डीएम ने समारोहपूर्वक लोकार्पण किया। कहा कि यह ग्रामीणों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की सौगात है। यहां एएनएम व सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहकर ग्रामीणों का उपचार करेंगे। ब्लड शुगर, टीबी, डेंगू, मलेरिया, व ब्लड प्रेशर समेत कुल 14 तरह की निशुल्क जांच सुविधा ग्रामीण यहां पा सकेंगे। जुकाम, बुखार, खांसी, दर्द व टीबी आदि की दवाएं यहां मुफ्त में मिलेंगी।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने कहा कि नियमित टीकाकरण के साथ ही चिकित्सा संबंधी सुविधा ग्रामीणों को अब आसानी से मिल सकेगी। इस मौके पर एसडीएम टांडा शशिशेखर समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।