फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Opening box, the faces of the candidates and supporters kept blossoming

खुलता रहा पिटारा, खिलते रहे प्रत्याशियों व समर्थकों के चेहरे

Mon, 03 May 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Opening box, the faces of the candidates and supporters kept blossoming
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर विभिन्न पदों के लिए रविवार से प्रारंभ हुई मतगणना का कार्य दूसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को जैसे-जैसे मतपेटिका से पिटारा खुलता गया, वैसे-वैसे प्रत्याशियों के चेहरे भी खिल उठे। प्रत्याशियों से लेकर उनके अभिकर्ताओं की निगाहें पूरी तरह से उस मेज पर टिकी हुई थी, जिस पर उनकी मतगणना होनी थी। जैसे-जैसे मतों की गिनती बढ़ती रही, वैसे-वैसे जहां बढ़त बनाने वाले प्रत्याशी व उनके अभिकर्ता के चेहरे पर चमक बढ़ती गई, वहीं पिछड़ने वालों के चेहरे पर मायूसी साफ देखी जा रही थी।
विज्ञापन

जिले के सभी नौ विकास खंडों में रविवार को जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सुबह आठ से प्रारंभ हुआ मतगणना का कार्य न सिर्फ पूरी रात चला, बल्कि सोमवार को भी जारी रहा। विभिन्न पदों के प्रत्याशी व उनके अभिकर्ता जहां संबंधित मतगणना स्थल पर जुटे रहे, वहीं उनका उत्साह बढ़ाने के लिए उनके समर्थक भी डटे रहे हैं। इस बीच जैसे-जैसे मतपेटिका से पिटारा खुलता जा रहा था, प्रत्याशियों व उनके अभिकर्ताओं के चेहरे पर चमक भी बढ़ती जा रही थी। सभी को उम्मीद थी जीत की, लेकिन जीत तो सिर्फ एक को ही मिलनी थी। सबसे अधिक उत्सुकता जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों व उनके समर्थकों में दिखी।
विज्ञापन

हालांकि मतों की गिनती काफी धीमी गति से चलने से सोमवार शाम तक जिला पंचायत सदस्य पद का एक भी परिणाम सामने नहीं आ सका था। प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के परिणाम दूसरे दिन तेजी से सामने आनेे लगे। जीत हासिल करने वाले खेमे में इस बीच जहां खुशी की लहर दौड़ रही थी, तो वहीं हार का सामना करने वालों के खेमे में मायूसी छा रही थी। लॉकडाउन के चलते किसी भी प्रकार की विजयी रैली पर रोक थी, इसके चलते जीत हासिल करने वाले शांतिपूर्वक ही अपने समर्थकों के साथ मतगणनास्थल से बाहर निकलकर अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed