फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Open Sukanya account for daughters' golden future

बेटियों के सुनहरे भविष्य के लिए खुलवाएं सुकन्या खाता

Thu, 18 Mar 2021 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Open Sukanya account for daughters' golden future
अंबेडकरनगर। सुकन्या समृद्धि एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा का लाभ पात्रों को देने के लिए गुरुवार को अकबरपुर मुख्य डाकघर परिसर में मेले का आयोजन हुआ। इसमें 100 से अधिक पात्रों को डाकघर से मिलने वाली योजनाओं का लाभ दिया गया। मुख्य अतिथि प्रवर डाक अधीक्षक आरएन यादव ने मेले में आए नागरिकों को डाकघर के माध्यम से सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि ग्रामीण डाक जीवन बीमा परिवार का सुरक्षा कवच है। सभी नागरिकों को डाक घर की योजनाओं का लाभ उठाकर अपने परिवार की सुरक्षा व तरक्की सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रवर डाक अधीक्षक आरएन यादव ने कहा कि ग्रामीण डाक जीवन बीमा एक परिवार की सुरक्षा में निर्णायक भूमिका अदा करता है। ग्रामीण डाक जीवन बीमा से इंसान अपनी आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर सकता है। ग्रामीण डाक जीवन बीमा पॉलिसी किसी भी बीमा कंपनी से कम किस्त तथा अधिक बोनस भुगतान देता है। जनता को इसका सीधा लाभ मिलता है। उन्होंने नागरिकों से डाकघर की इस जीवन बीमा पॉलिसी को लेने की सलाह दी।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने सभी डाकपालों को अपने क्षेत्र में जनता को सूचीबद्ध करके ग्रामीण डाक जीवन बीमा से जोड़ने को कहा। जानकारी दी कि बेटियों का भविष्य संवारने के लिए डाकपाल अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करें। सुकन्या समृद्धि खाता के लिए वह प्रत्येक परिवार के घर घर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं निजी अस्पतालों में जाकर बेटियों के भविष्य को संवारने के लिए सुकन्या समृद्धि खाता खोलें, जिससे सभी बेटियों को समृद्ध बनाया जा सके और वह अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अधीक्षक डाकघर विनय कुमार एवं डाक निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 10 वर्ष से कम उम्र की बेटियों का सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोला जा सकता है। इसके लिए उम्र के हिसाब से अलग-अलग किस्त का भुगतान करना होगा। बेटी के 21 वर्ष पूरे होने पर उन्हें एक अच्छी रकम प्राप्त होगी, जिससे वह उसकी शादी व अन्य कार्य को कर सकते हैं। डाक निरीक्षक हेमलता ने बताया कि इस डाक मेले में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 32 व ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना के तहत 70 आवेदकों को लाभ दिया गया। इस मौके पर दीपक मौर्य, पोस्टमास्टर बाल गोविन्द मौर्य, मुख्य विपणन अधिकारी सत्येन्द्र प्रताप सिंह, नूतन सिंह व जयशंकर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed