{"_id":"30c789a51ff49f844a18941adc066aeb","slug":"opd-doctors-absent-hungama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपीडी से डॉक्टर नदारद, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपीडी से डॉक्टर नदारद, हंगामा
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक मरीज ओपीडी में बैठे डॉक्टरों का इंतजार करते रहे, मगर उनकी कोई खबर तक नहीं थी। इस पर अव्यवस्था से मरीजों व तीमारदारों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने प्रदर्शन करते हुए अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
जिला अस्पताल में मंगलवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में मरीजों का तीमारदारों के साथ जिला अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया था। तीमारदार अपने-अपने मरीजों को लेकर संबंधित चिकित्सकों के कक्ष के समक्ष लाइन में लग गए। मगर 11 बजे तक डॉ. डीपी वर्मा, डॉ. विजय, डॉ. आरके सिंह सहित कई अन्य चिकित्सक अस्पताल नहीं पहुंचे। तीमारदारों ने कर्मचारियों से इस संबंध में जानकारी चाही, तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका।
नतीजतन मरीजों व तीमारदारों का धैर्य जवाब दे गया। एकजुट हुए तीमारदारों ने अस्पताल परिसर में ही हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए ड्यूटी से नदारद चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। तीमारदारों द्वारा हंगामा करने से अस्पताल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कुछ वरिष्ठ कर्मचारियों ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद लगभग पौने 12 बजे चिकित्सक अपने-अपने कक्ष में पहुंचे और मरीजों को देखना शुरू किया।