फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   OPD closed, crowd of patients rushed to the emergency

Ambedkar Nagar News: ओपीडी बंद, इमरजेंसी में उमड़ी मरीजों की भीड़

Sun, 30 Aug 2026 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
OPD closed, crowd of patients rushed to the emergency
 रविवार को मरीजों के दबाव के कारण स्ट्रेचर पर मरीज का किया गया उपचार। संवाद
अंबेडकरनगर। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी बंद रही। ऐसे में मरीजों का पूरा दबाव इमरजेंसी पर आ गया। सुबह से ही इमरजेंसी वार्ड में मरीजों और तीमारदारों की भीड़ बढ़ती गई। दोपहर तक इमरजेंसी के सभी बेड भर गए। जगह की कमी के कारण अस्पताल प्रशासन को कई मरीजों का स्ट्रेचर पर ही इलाज करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के बीच रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुखार, उल्टी-दस्त, पेट दर्द और सर्पदंश के मरीजों की संख्या अधिक रही। सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों का दबाव काफी ज्यादा रहा। ओपीडी बंद होने के कारण नियमित चिकित्सकीय परामर्श से वंचित मरीज बड़ी संख्या में सीधे इमरजेंसी पहुंचे। इससे वार्ड में पूरे दिन भीड़ बनी रही।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे तक इमरजेंसी में 35 मरीजों को भर्ती किया जा चुका था। इनमें सर्पदंश के तीन, बुखार के पांच और पेट दर्द के चार मरीज शामिल रहे। अन्य मरीज भी अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उपचार के लिए पहुंचे। बेड की कमी के कारण मरीजों को खाली होने का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की मांग भी बढ़ गई। मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए इमरजेंसी में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों को अतिरिक्त दबाव में काम करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईएमओ डॉ. एसके विश्वास ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण इन दिनों बुखार और पेट दर्द के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को ओपीडी बंद रहने से इमरजेंसी में मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक हो जाती है।

इन्हें किया गया भर्ती
इमरजेंसी में बहलोलपुर निवासी शांती, मीठापुर सरैया निवासी मालती और ताराखुर्द निवासी शहमुल्ला को भर्ती किया गया। बुखार की शिकायत पर इस्माइलपुर निवासी आर्या, राबीबहाउद्दीनपुर निवासी सना खातून, जमालुद्दीनपुर निवासी कैलाश और हलोरा निवासी मोतीलाल को भी भर्ती कर उपचार दिया गया। पेट दर्द की समस्या लेकर पहुंचे मरीजों का भी इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed