{"_id":"5ff9e3be8ebc3e32ae393f0d","slug":"only-five-of-74-complaints-have-been-settled-ambedkar-nagar-news-lko559020012","type":"story","status":"publish","title_hn":"74 शिकायतों में मात्र पांच का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
74 शिकायतों में मात्र पांच का हुआ निस्तारण
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में पीड़ितों की फरियाद सुनते अधिकारी।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले के सभी 18 थानों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान 14 शिकायतें पुलिस विभाग तथा 60 शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी आईं। फरियादियों ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। मौके पर कुल पांच शिकायतों का निस्तारण हो सका, जबकि शेष 69 शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया।
अकबरपुर कोतवाली में एसडीएम मुईनुल इस्लाम व सीओ केके शुक्ल की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां पर पुलिस की चार व राजस्व की चार शिकायतें आयीं। मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। महरुआ में एसडीएम भूमिका यादव, सीओ रुक्मिणी वर्मा, तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां पर कुल छह प्रार्थना पत्र आए। इनमें से किसी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इस मौके पर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक यमुना प्रसाद वर्मा व एसओ शंभूनाथ आदि मौजूद रहे।
आलापुर में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। दो प्रार्थना पत्र आए, जिसमें एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर कानूनगो अरविंद मौर्य, प्रदीप नारायण मल्होत्रा, रामजीवन वर्मा आदि मौजूद रहे। हजपुरा में समाधान दिवस एसओ रामलखन पटेल की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान दो शिकायतें आई, जिसमें से एक का निस्तारण हो गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार अकबरपुर सत्यपाल प्रजापति भी मौजूद रहे। सभी 18 थानों पर कुल 74 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से मौके पर सिर्फ पांच शिकायतों का ही निस्तारण हो सका।