{"_id":"634d9eb215378b6eb41fe793","slug":"only-farmers-who-got-e-kyc-got-12th-installment-of-kisan-samman-nidhi-ambedkar-nagar-news-lko653341913","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ ई-केवाईसी कराने वाले किसानों को ही मिली किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ ई-केवाईसी कराने वाले किसानों को ही मिली किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। दीपावली से पहले जिले के दो लाख 78 हजार 26 किसानों को बड़ा तोहफा मिला है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में 12वीं किस्त की दो हजार रुपये की राशि भेज दी गई। हालांकि ई-केवाईसी न कराने वाले एक लाख 11 हजार 367 किसान इस किस्त से फिलहाल वंचित रह गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किसानों को दीपावली का बड़ा तोहफा दिया। किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के खाते में 12वीं किस्त की दो हजार रुपये की राशि भेज दी गई। गौरतलब है कि जिले में कुल तीन लाख 89 हजार 393 किसानों को योजना का लाभ मिल रहा था।
अपात्रों का नाम सूची से बाहर करने के लिए बीते दिनों सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्यता कर दी गई। ई-केवाईसी कराने की अंतिम तारीख कई बार बढ़ाने के बावजूद मात्र दो लाख 78 हजार 26 किसानों ने ही रुचि दिखाई। अब इन्हीं किसानों को सोमवार को सम्मान निधि का लाभ मिला।
विज्ञापन
एक लाख से अधिक उन किसानों को फिलहाल योजना के लाभ से वंचित रहना पड़ा जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं कराई। इस बीच जिन किसानों को योजना का लाभ मिला, उनके चेहरे खिल गए। खाते में रकम पहुंचने के बाद खुशी जताते हुए लोकनाथपुर निवासी रमेश पांडेय व शुकलहिया के अमित शुक्ला ने कहा कि दीपावली से पहले मिले इस तोहफे से खुशियां और बढ़ गई हैं।
कटरिया के रामजीत जायसवाल व मरथुआ सरैया के गयादीन पांडेय ने कहा कि किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए केंद्र सरकार की यह योजना अत्यंत लाभकारी है। इससे किसानों की कई प्रकार की आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।
किसानों के लिए इ- केवाईसी की सुविधा कई जगह प्रदान की गई है। कृषि अधिकारियों के अनुसार जिला मुख्यालय स्थित कृषि दफ्तर के अलावा ब्लॉकों पर भी यह सुविधा उपलब्ध है। जनसेवा केंद्र के माध्यम से भी किसान ई-केवाईसी करा सकते हैं। जानकार किसान स्वयं भी इंटरनेट के जरिए ई-केवाईसी कर सकते हैं।
कृषि विभाग कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से वंचित किसान पंजीकरण संख्या, आधार, खतौनी व बैंक पासबुक के साथ जनपद स्तर पर उपकृषि निदेशक कार्यालय एवं विकास खंडों में राजकीय कृषि बीज भंडार पर बने हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह हेल्प डेस्क सुबह आठ देर शाम आठ बजे तक खुला रहेगा। दर्ज कराई गई शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सोमवार को ई-केवाईसी करा चुके सभी लाभार्थियों के खाते में रकम भेज दी गई है। जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है वे आगे आकर इसे पूरा कराएं। उन्हें भी लाभ मिलेगा।
-पीयूष राय, प्रभारी उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी