फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Only 22 percent ration card verification

अब तक सिर्फ 22 प्रतिशत राशन कार्ड का हुआ वेरिफिकेशन

Wed, 21 Jun 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 21 Jun 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Only 22 percent ration card verification
राशन कार्ड - फोटो : symbolic

राशनकार्ड सत्यापन का कार्य जिले में पूरी तरह औंधें मुंह गिरा है। 23 जून तक जिले के पात्र गृहस्थी व अंत्योदय के सवा तीन लाख से अधिक राशनकार्ड धारकों के सत्यापन का कार्य पूरा होना था लेकिन अब तक मात्र 22 प्रतिशत सत्यापन कार्य ही हो सका है।

विज्ञापन


इसमें लगाई गई टीमें अब तक 930 के सापेक्ष मात्र 292 गांवों के 57 हजार 369 राशनकार्डों का ही सत्यापन कर सकी हैं। इनमें मात्र 200 गांवों की रिपोर्ट जिला मुख्यालय को सौंपी जा सकी है। 10 हजार 287 राशनकार्ड धारक अपात्र मिले। 23 जून तक सत्यापन कार्य का लक्ष्य पूरा हो पाना आसान नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


 गौरतलब है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ ने राशनकार्ड धारकों का नए सिरे से सत्यापन किए जाने का निर्देश दिया था। जिले में पात्र गृहस्थी के दो लाख 74 हजार 462 व अंत्योदय के 65 हजार 967 राशनकार्ड धारक हैं। अपात्रों का कार्ड बनाए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


4 मई से सत्यापन का कार्य शुरू कर 23 जून तक पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया गया। इस कार्य में शुरुआती दौर से ही लापरवाही की शिकायतें सामने आने लगीं। इतना ही नहीं, लेखपाल व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सत्यापन कार्य का बहिष्कार कर दिया। नतीजतन सत्यापन का कार्य कभी भी गति नहीं पकड़ सका।

सत्यापन को लेकर संबंधित अधिकारियों द्वारा कितनी गंभीरता दिखाई जा रही है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक मात्र 57 हजार 369 राशनकार्ड धारकों का ही सत्यापन किया जा सका है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार टीमें अब तक 930 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष मात्र 292 गांवों के राशनकार्ड धारकों का ही सत्यापन कार्य सकी हैं।

इसमें भी 200 गांवों के सत्यापन की रिपोर्ट ही जिलास्तरीय अधिकारी को उपलब्ध कराई जा सकी है। जिन 57 हजार 369 राशनकार्ड धारकों का सत्यापन हुआ है, उनमें 10 हजार 287 राशनकार्ड धारक अपात्र पाए गए। अब जबकि सत्यापन कार्य समाप्त होने में मात्र दो दिन शेष रह गए हैं, ऐसे में लक्ष्य की पूर्ति किस प्रकार हो सकेगी, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।


जिलापूर्ति अधिकारी नीलेश उत्पल ने बताया कि राशनकार्ड धारकों के सत्यापन का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके लिए लगाई गई टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसी को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में बैठक होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed