{"_id":"634afe686a1146674e04aabe","slug":"only-19-complaints-out-of-271-were-settled-ambedkar-nagar-news-lko653041896","type":"story","status":"publish","title_hn":"271 में से सिर्फ 19 शिकायतें ही निपटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
271 में से सिर्फ 19 शिकायतें ही निपटीं
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले की सभी पांच तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कुल 271 फरियादियों ने शिकायत दर्ज करायी। मौके पर 19 शिकायतों का निस्तारण हो सका। डीएम व एसपी ने टांडा तहसील में पीड़ितों की शिकायतें सुनीं। यहां पर 25 फरियादी पहुंचे। मौके पर सिर्फ दो शिकायतों का ही निस्तारण हो सका।
डीएम सैमुअल पॅाल एन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापरक व समय सीमा के अंदर करें। पीड़ितों को किसी एक शिकायत के लिए बार-बार न दौडना पडे। पुलिस व राजस्व टीमों को समन्वय स्थापित कर काम करने का निर्देश दिया। एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने भी पुलिसकर्मियों को शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर डीएफओ एके कश्यप, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा, एसडीएम दीपक वर्मा व सीओ संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
समाधान दिवस के बाद डीएम व एसपी ने प्रगतिशील पांच किसानों को सम्मानित किया। जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि जलालपुर में नायब तहसीलदार की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस में 72 शिकायतें आईं। उनमें से मौके पर सात का निस्तारण हुआ। आलापुर में नायब तहसीलदार ने 63 फरियादियों की शिकायतें सुनीं और चार का निस्तारण किया।
विज्ञापन
अकबरपुर में नायब तहसीलदार की मौजूदगी में 69 शिकायतें आईं। इनमें से पांच निस्तारित की गईं। भीटी में 42 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर एक शिकायत निस्तारित हुई। बताया कि कुल 271 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इनमें से 19 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।