फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Only 18 percent paddy was purchased in one and a half month

Ambedkar Nagar News: डेढ़ माह में खरीदा गया सिर्फ 18 प्रतिशत धान

Tue, 13 Dec 2022 06:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Only 18 percent paddy was purchased in one and a half month
अंबेडकरनगर। लगभग डेढ़ माह में सिर्फ 18 प्रतिशत धान की खरीद हो सकी है। पांच एजेंसियों ने 6,364 किसानों का करीब तीन हजार एमटी धान खरीदा है। किसानों ने कहा कि खरीद में तेजी लाने के लिए केंद्रों पर अतिरिक्त कांटों की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

धान बेचने के लिए किसानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। पहली नवंबर से जिले में 75 क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू हुई। शुरुआती दौर में कुछ दिनों तक हाईब्रिड धान को लेकर बिल की अनिवार्यता का संकट खड़ा रहा। बाद में सामान्य प्रजाति के धान आने पर खरीद प्रक्रिया आगे बढ़ी।
विज्ञापन

इसके बावजूद अब तक जिले को मिले 1.55 लाख मीट्रिक टन की तुलना में लगभग 18 प्रतिशत धान की ही खरीद हो सकी है। खाद्य विभाग के 22 क्रय केंद्रों पर 2,563 किसानों का 11451.88 मीट्रिक टन, पीसीएफ के 40 क्रय केंद्रों पर 3,019 किसानों का 14053.55 एमटी, यूपीएसएस के आठ केंद्रों पर 487 किसानों का 2,400 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मंडी समिति के चार केंद्रों पर 170 किसानों के 660.60 एमटी, भारतीय खाद्य निगम के एक केंद्र पर 125 किसानों के 29.68 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है।
अकबरपुर के किसान रामजीत व मंगल ने कहा कि दो तरह का धान है। एक मोटा है तो दूसरा मंसूरी प्रजाति का धान है। समस्या यह है कि क्रय केंद्रों पर मोटे धान की सुचारु रूप से बिक्री नहीं हो पा रही है। इसके लिए जीएसटी बिल मांगा जा रहा है। ऐसे में आखिर मोटा धान कहां बेचें।
भीटी के किसान घनश्याम व जलालपुर के गंगाराम ने कहा कि क्रय केंद्र पर बरती जाने वाली लापरवाही के चलते ही धान खरीद में तेजी नहीं आ रही है। जीएसटी बिल तो बाधा उत्पन्न कर ही रही है, सुचारु बिजली भी क्रय केंद्र को नहीं मिल रही है। इससे भी धान खरीद प्रभावित हो रहा है। किसानों ने कहा कि धान की खरीद में तेजी लाने के लिए क्रय केंद्रों पर अतिरिक्त कांटे की व्यवस्था करनी चाहिए।

किसानों के धान की खरीद सुचारु ढंग से चल रही है। वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई भी हो रही है। समय रहते लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
-राजेश कुमार, खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed