फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   One week ultimatum to illegal occupants

अवैध कब्जेदारों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

Wed, 25 May 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
One week ultimatum to illegal occupants
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर नगर पालिका क्षेत्र के जमौली मोहल्ले में अवैध कब्जेदारों को नगर पालिका प्रशासन ने एक सप्ताह में कब्जा हटा लेने का अल्टीमेटम दिया है। यदि निर्धारित समय सीमा में अवैध कब्जा नहीं हटा तो नगर पालिका प्रशासन स्वयं अवैध कब्जा हटा देगी। जलालपुर नगर पालिका क्षेत्र के जमौली मोहल्ले में करीब तीन बीघा भूमि पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन

कई बार पालिका प्रशासन ने संबंधित भूमि से कब्जा हटा लेने की चेतावनी दी, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। बीती पांच मई को तहसील प्रशासन की राजस्व टीम ने सीमांकन कर 27 कब्जेदारों पर नोटिस तामील करा दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में कब्जा नहीं हटा तो पालिका प्रशासन स्वयं ही कब्जा हटवा देगा। अधिशासी अधिकारी धर्मेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अवैध कब्जेदारों को नोटिस तामील करा दिया गया है। साथ ही एक सप्ताह के अंदर कब्जे को हटाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed