फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   One was nabbed along with five pistols

पांच पिस्टलों से समेत एक दबोचा गया

Fri, 16 Oct 2015 10:20 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Oct 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
पूछताछ में उसने बताया कि इस बदमाश को बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला एक सप्लायर 10 हजार में पिस्टल मुहैया कराता था। इन असलहों को वह जिले के अलावा इर्द गिर्द के जनपदों में भी 20 से 25 हजार रुपए में बेचता था। बदमाश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


लखनऊ एसटीएफ टीम को बीते दिनों यह सूचना मिली थी कि बसखारी व हंसवर थाना क्षेत्र में अवैध असलहों का कारोबार किया जा रहा है।  इस जानकारी पर उपनिरीक्षक दीपक सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ की एक टीम ने शुक्रवार को बसखारी पूर्वी चौराहा के निकट छापा मारा।
विज्ञापन


टीम ने हंसवर थाना क्षेत्र के हंसवर निवासी मेंहदी हसन नामक युवक को हिरासत में ले लिया। उसके कब्जे से पांच पिस्टल व नौ मैगजीन भी बरामद हुई। एसटीएफ ने पकड़े गए बदमाश को बसखारी थाने लाकर पूछताछ की। जिले की एसओजी टीम व बसखारी पुलिस ने भी उससे आवश्यक जानकारी हासिल की। इसमें चौकाने वाले तथ्य सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश ने बताया कि उसे बिहार के मुंगेर का रहने वाला इरफान अवैध असलहा उपलब्ध करवाता था। वह मुंगेर से आकर उसे अलग अलग क्षेत्र में बुलाता था और इसके बाद असलहे की खेप उपलब्ध कराता था। यह भी बताया कि प्रति पिस्टल वह 10 हजार रुपए उससे वसूल करता था।

पूरी रकम लेकर लौट जाता था। मेंहदी हसन ने पुलिस को बताया कि पिस्टल की चोरी छिपे बिक्री वह अंबेडकरनगर के अलावा इर्द गिर्द के जनपदों आजमगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, गोरखपुर, फैजाबाद व बस्ती आदि जनपदों में भी किया करता था। वह यह पिस्टल 20 से 25 हजार रुपए में लोगों को मुहैया कराता था।


एसटीएफ ने मामले में उपनिरीक्षक दीपक सिंह की तरफ से केस दर्ज कराया और पकड़े गए आरोपी को बसखारी पुलिस के जिम्मे कर वापस लौट गई। थानाध्यक्ष बसखारी बेचू सिंह यादव ने बताया कि पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी का शनिवार सुबह चालान किया जाएगा। एसओ के मुताबिक सभी पिस्टल हाथ से बने अत्याधुनिक किस्म के थे।  पुलिस ने मेंहदी हसन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed