फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   One thousand youths will get loan up to five lakh rupees to start enterprises

Ambedkar Nagar News: उद्यम लगाने के लिए एक हजार युवाओं को मिलेगा पांच लाख तक ऋण

Wed, 27 Nov 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 27 Nov 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
One thousand youths will get loan up to five lakh rupees to start enterprises
अंबेडकरनगर। युवाओं के लिए अच्छी खबर है। शासन ने मुख्यमंत्री उद्यमी विकास अभियान में जिले के एक हजार युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य दिया है। इन युवाओं को उद्योग लगाकर आत्मनिर्भर की डगर पर चलने के लिए पांच लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा। इससे न केवल उनकी स्वरोजगार की राह आसान होगी, बल्कि दूसरों को भी वे रोजगार दे सकेंगे।
विज्ञापन

जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र ने बीते 12 वर्षों में पांच हजार हजार से अधिक लोगों को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत ऋण दिलाकर आत्मनिर्भर बनाने में मदद की है। अब प्रदेश सरकार ने प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को गति देने, रोजगार सृजन करने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी विकास अभियान शुरू किया है। इसमें युवाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए पांच लाख रुपये तक बिना ब्याज के ऋण मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए एक हजार युवाओं को लाभान्वित करने की तैयारी है। योजना की सफलता के लिए डीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित होगी। इसमें सीडीओ उपाध्यक्ष, जिला उद्योग प्रोत्साहन केंद्र उपायुक्त सचिव होंगे। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक, प्रधानाचार्य पाॅलीटेक्निक तथा प्रधानाचार्य आइटीआई, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समन्वय कौशल विकास मिशन सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिलेगा लाभ
इसका लाभ उन युवाओं को मिलेगा जिनकी उम्र 21 से 40 वर्ष तक है। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा आठ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदक कौशल से संबंधित मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रमाणपत्र, डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए। आवेदक विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, एक जिला एक उत्पाद योजना और उप्र कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त किया हो। आवेदन में आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी निवास प्रमाणपत्र व पैन कार्ड की भी जरूरत पड़ेगी।

----
मुख्यमंत्री उद्यमी विकास अभियान में जिले के एक हजार युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य मिला है। इच्छुक युवा आवेदन कर इसका लाभ पा सकेंगे। यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। -एसएस सिद्दीकी, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed