फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   one thousand acres of crop about to dry

एक हजार बीघा फसल सूखने के कगार पर

Sun, 22 May 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 22 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
one thousand acres of crop about to dry
फसल - फोटो : demo pic

शारदा सहायक नहर से निकली शुक्लहिया बनगांव माइनर में पानी न आने से किसानों का आक्रोश बढ़ने लगा है। कहा कि साफ-सफाई न होने से माइनर में पानी टेल तक नहीं चढ़ पा रहा है। इससे तीन सौ से अधिक किसानों की एक हजार बीघा से अधिक की मेंथा, गन्ना व सब्जी का फसल सूखने के कगार पर है।

विज्ञापन


किसानों ने जिला प्रशासन से अविलंब माइनर में पानी सुनिश्चित कराने की मांग की है। गौरतलब है कि शुकलहिया बनगांव डिहवा माइनर से करीब 300 से अधिक किसानों की करीब एक हजार बीघा से अधिक फसल की सिंचाई होती है। बड़ी संख्या में किसान इसी माइनर की सिंचाई के भरोसे अपनी फसल तैयार करते हैं।
विज्ञापन


इन दिनों बड़ी तादाद में मेंथा, गन्ना व सब्जी आदि की खेती की गई है। करीब एक माह से अधिक का समय बीत गया लेकिन माइनर में पानी नहीं आया। इससे किसानों को काफी असुविधा हो रही है। शारदा सहायक नहर में पानी आने के बाद भी माइनर में पानी न आने से किसानों में खासा आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि नहर विभाग उनके हितों को लेकर पूरी तरह उदासीन तो है ही, प्रशासन भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। इससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सतरही के रामनिरंजन पांडेय व जगदीश पांडेय आदि का का कहना है कि माइनर से सिंचाई का लाभ मिलने से काफी फायदा होता है।

इस गर्मी के मौसम में पैदा की जाने वाली मेंथा की खेती में माइनर का लाभ न मिल पाने से काफी नुकसान हो रहा है। डिहवा के किसान सुरेश वर्मा व सुभाष ने बताया कि पिछले वर्ष शुक्लहिया, सीहमई कारीरात, बनगांव, चंदनपारा व बनगांव डिहवा के लोगों ने चंदा एकत्र कर माइनर की सफाई करवाई थी।


तब जाकर लोगों को सिंचाई के लिए पानी नसीब हुआ था। शारदा सहायक नहर में लगभग चार दिनों से  पानी आ रहा है लेकिन माइनर में पानी नही चढ़ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को एक बार फिर चंदा जुटाकर माइनर की सफाई करवाने को विवश होना पड़ेगा। किसानों ने जिला प्रशासन से अविलंब माइनर की टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed