फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   One petrol pump sealed, three fined 5-5 thousand

एक पेट्रोल पंप सील, तीन पर 5-5 हजार का जुर्माना

Fri, 02 Apr 2021 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
One petrol pump sealed, three fined 5-5 thousand
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय स्थित पेट्रोल पर कार्रवाई करती जांच टीम। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। मास्क लगाने की अनिवार्यता सुनिश्चित करने के लिए डीएम सैमुअल पॉल एन के सख्त निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी व बाट माप अधिकारी की संयुक्त टीम ने पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई की है। बीते 24 घंटे में चलाए गए जांच अभियान में पेट्रोल पंप कर्मचारियों की ओर से ही मास्क न लगाए जाने पर संबंधित पेट्रोल पंप को अग्रिम आदेश तक सील कर दिया, जबकि विभिन्न गड़बड़ियों के चलते तीन पेट्रोल पंपों पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। बगैर मास्क लगाने वाले नागरिकों को डीजल व पेट्रोल देने पर नौ पेट्रोल पंप संचालकों का जहां नोटिस जारी किया गया, वहीं पेट्रोल पंप पर बगैर मास्क के मिले 21 नागरिकों पर 100-100 रुपये का जुर्माना लगाया। टीम की कड़ी कार्रवाई से पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के नए मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने मास्क लगाने की अनिवार्यता व कोरोना गाइड लाइन का पालन सुनिश्चित करने के लिए कड़े दिशा निर्देश दिए हैं। इसमें कहा गया कि पेट्रोल पंपों पर बिना मास्क वालों को डीजल व पेट्रोल कतई न दिया जाए। साथ ही पेट्रोल पंप कर्मचारी स्वयं भी मास्क जरूर लगाएं। चेतावनी भी दी थी कि यदि जांच के दौरान कहीं भी गड़बड़ी मिली तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसी क्रम में डीएम के निर्देश पर बीते 24 घंटे में जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार व बाट माप निरीक्षक उपेंद्र सिंह की संयुक्त टीम ने जांच अभियान चलाया। टीम ने एचके फिलिंग स्टेशन रुद्रपुर भगाही के निकट स्थित पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया, तो यहां के कर्मचारी ही मास्क नहीं लगाए हुए थे। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने अग्रिम आदेश तक बिक्री न करने का आदेश देते हुए पेट्रोल पंप को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने लापरवाही बरतने वाले जेके फिलिंग स्टेशन बसखारी रोड, अग्रवाल फिलिंग स्टेशन बसखारी रोड व वर्मा फिलिंग स्टेशन किछौछा पर कार्रवाई करते हुए 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा बिना मास्क के पेट्रोल व डीजल देने वाले मेहरोत्रा फिलिंग स्टेशन अकबरपुर, लाल ब्रदर्स अकबरपुर, सुंदर फिलिंग स्टेशन अकबरपुर, जगमोहन फिलिंग स्टेशन अकबरपुर, आरडी फिलिंग स्टेशन रतनपुर, आनंद फिलिंग स्टेशन मालीपुर रोड, हिंद फिलिंग स्टेशन सिझौली, वर्मा पेट्रोलियम बसखारी व बजरंग फिलिंग स्टेशन बसखारी रोड के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
चेतावनी भी दिया कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो कार्रवाई भी की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न पेट्रोल पंपों पर बगैर मास्क के मिले 21 व्यक्तियों पर 100-100 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
कोरोना को फैलने से रोकने के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना सभी का दायित्व है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पेट्रोल पंपों पर मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर जांच अभियान चलता रहेगा।
-राकेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed