फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   One lakh rupees were stolen from the account in the name of providing job

Ambedkar Nagar News: नौकरी देने के नाम पर खाते से उड़ाए एक लाख

Fri, 13 Oct 2023 05:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 13 Oct 2023 05:31 PM IST
विज्ञापन
One lakh rupees were stolen from the account in the name of providing job
महरुआ (अंबेडकरनगर)। नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को एक लाख रुपये का चूना लगा दिया। जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

महरुआ थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा निवासी उमेश के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर उसका मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कहा कि वह एक कंपनी में मैनेजर है। उसे श्रमिक की जरूरत है। यदि वह चाहे तो उसकी कंपनी में नौकरी कर सकता है। उसे प्रतिमाह साढ़े सात हजार मिलेगा। इससे पहले उसे जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। मोबाइल पर एक ओटीपी नंबर जा रहा है उसे बताना होगा।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार वह उसके झांसे में आ गया। उसने ओटीपी नंबर आरोपी को बता दिया। कुछ देर बाद उसके खाते से एक लाख रुपये कट जाने का मोबाइल पर मैसेज प्राप्त हुआ तो वह सन्न रह गया। वह तुरंत थाने पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बैंक को भी मामले से अवगत कराया। बैंक कर्मियों ने खाते में पैसा वापस आने का आश्वासन दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed