{"_id":"613a47708ebc3e7ac0757563","slug":"one-lakh-prize-crooks-absconding-in-robbery-killed-in-encounter-ambedkar-nagar-news-lko594820558","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट में फरार एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट में फरार एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। पूर्व सांसद के शराब कारोबार से जुड़े ऑफिस से लगभग एक माह पूर्व हुई सवा तीन लाख रुपये की लूट में शामिल फरार आरोपी को जौनपुर पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ में मार गिराया। उसके ऊपर जौनपुर, सुल्तानपुर व अंबेडकरनगर समेत कई जनपदों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। इसमें से 25 हजार रुपये का इनाम अंबेडकरनगर पुलिस ने घोषित कर रखा था। मारा गया बदमाश अंबेडकरनगर के अलावा सुल्तानपुर पुलिस द्वारा भी वांछित था।
बीती 19 अगस्त की रात तीन बदमाश जलालपुर नगर स्थित पूर्व सांसद राकेश पाण्डेय के शराब ऑफिस पहुंचे। वहां उन्होंने एसटीएफ टीम से आने का हवाला देकर दरवाजा खुलवाया। इसके बाद वहां रह रहे फालोअर को बंधक बनाकर सवा तीन लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू की तो तीन आरोपियों की पहचान हो गई। अंबेडकरनगर व सुल्तानपुर पुलिस ने एसटीएफ के साथ मिलकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थाना अंतर्गत अमरेथू डड़िया निवासी बदमाश प्रशांत पांडेय उर्फ कल्लू फरार चल रहा था। उसके ऊपर अंबेडकरनगर जिले से 25-25 हजार, जबकि सुल्तानपुर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
अंबेडकरनगर व सुल्तानपुर जिले की पुलिस सरगर्मी से कल्लू की तलाश कर रही थी। कारण यह कि वह सुल्तानपुर जिले के भी कई अपराधों में लिप्त रहा था। इस बीच बुधवार रात जौनपुर पुलिस ने सरपतहा थाना क्षेत्र के एक बाग में फरार बदमाश कल्लू पंडित को घेर लिया। कई थानों की पुलिस टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने टीम पर फायरिंग कर दी। बुलेट प्रूफ जैकेट से लैस स्वाट टीम प्रभारी आदेश त्यागी के सीने पर गोली लगी, लेकिन वे बच गए। सिपाही संजय सिंह के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों की जवाबी फायरिंग में कल्लूू उर्फ प्रशांत को गोली लग गई। एक बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि घायल कल्लू को तत्काल जिला अस्पताल जौनपुर ले जाया गया। उसे वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कल्लू अंबेडकरनगर में शराब ऑफिस से लूट में शामिल होने के अलावा सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के पलियादेवापुर में हुए शुभम हत्याकांड, फ्रेंचाइजी लूटकांड तथा कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के पड़ेला गांव में एक चिकित्सक से हुई लूट मामले में वांछित था।
हिस्ट्रीशीटर से पिस्टल, तमंचा व बाइक बरामद
कादीपुर कोतवाली में हिस्ट्रीशीट संख्या 101 ए के आधार पर उसकी हिस्ट्रीशीट खुली थी। उस पर अंबेडकरनगर के अलावा सुल्तानपुर व जौनपुर जिले में भी केस दर्ज था। दो दर्जन से अधिक गंभीर किस्म के केस उसके ऊपर दर्ज हो चुके थे। जिसमें लूट, हत्या, रंगदारी, जानलेवा हमला जैसे गंभीर मामले शामिल थे। उसके विरुद्घ कई बार गैंगेस्टर अधिनियम के तहत भी कार्रवाई हो चुकी थी। कल्लू के कब्जे से पुलिस ने .32 बोर की एक पिस्टल, दस खोखे तथा नौ कारतूस, 315 बोर का एक तमंचा, चार कारतूस भी बरामद किए। उसके कब्जे से एक बाइक व दो मोबाइल भी पुलिस कर्मियों ने बरामद किए।
अलग अलग मुठभेड़ में पकड़े गए थे दो बदमाश
शराब ऑफिस से हुई सवा तीन लाख रुपये की लूट में शामिल दो अन्य बदमाश पहले ही पकड़े जा चुके थे। 26 अगस्त को जिले की स्वाट टीम व जलालपुर कोतवाली पुलिस ने मिलकर सुल्तानपुर जनपद के गोपालनगर कादीपुर निवासी आरोपी को मसूदपुर गांव के निकट हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। मदन के पैर में गोली लगने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद जेल भेजा गया था। बदमाश द्वारा की गई फायरिंग में सिपाही आशीष शुक्ल घायल हो गए थे। इस मुठभेड़ में दो बदमाश कल्लू पंडित व दीपक तिवारी फरार हो गए थे। दीपक तिवारी को दोस्तपुर थाने व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने चार दिन बाद गोसैसिंहपुर बाजार के निकट हुई मुठभेड़ में पकड़ लिया था। इन दोनों बदमाशों पर भी सुल्तानपुर व अंबेडकरनगर जनपद से इनाम घोषित था। लूट कांड का तीसरा आरोपी कल्लू फरार चल रहा था, जिसे अब जौनपुर में मुठभेड़ में मार गिराया गया।
जलालपुर से जौनपुर गई पुलिस टीम
जलालपुर में हुई लूट में वांछित बदमाश के जौनपुर में हुई मुठभेड़ में मारे जाने की खबर मिलते ही अंबेडकरनगर पुलिस ने जौनपुर का रुख कर लिया। एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर जलालपुर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतकुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम जौनपुर पहुंच गई। वहां उसने सरपतहा थाना पहुंचकर जरूरी जानकारी एकत्र की।
की जा रही थी बदमाश की तलाश
लूट में वांछित बदमाश की तत्परता से तलाश की जा रही थी। आसपास के जनपदों की पुलिस भी सक्रिय थी। जलालपुर के लूट में शामिल बदमाश प्रशांत उर्फ कल्लू पांडेय की जौनपुर में हुई मुठभेड़ में मृत्यु हो गई है। लूट से संबंधित मामले में विधिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
-आलोक प्रियदर्शी, एसपी