फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   One killed in accidents, five people injured

हादसों में एक की मौत, पांच जख्मी

Thu, 15 Dec 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 15 Dec 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
One killed in accidents, five people injured
accident - फोटो : Demo Pic.

विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। इनमें से एक को जिला अस्पताल फैजाबाद और एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र सम्मनपुर के हजपुरा के निकट गुरुवार देर शाम गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक सवार दो युवक भिड़ गए।

विज्ञापन


इनमें ताजूपुर निवासी रामजनम (42) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा कमलेश (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टेउंवा जलालपुर निवासी गौतम (65) गुरुवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया जहां से ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। वहीं, फैजाबाद के सोहावल थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरपुर निवासिनी नीलम (45) अंबेडकरनगर के बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरई गांव निवासी एक रिश्तेदार के यहां गई हुई थी। गुरुवार सुबह बाजार के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से वह घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया। उधर, महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत नसीरपुर गांव निवासी अंबुज मिश्र (25) पुत्र रत्नेश बुधवार देर शाम बाइक से महरुआ बाजार से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इभनके अलावा अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मूसेपुर गांव निवासी धर्मेंद्र (20) पुत्र रामनयन बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed