{"_id":"635eb76e5bd708697b4d995c","slug":"one-killed-another-injured-in-road-accident-ambedkar-nagar-news-lko6548720175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। वैवाहिक आयोजन में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे अधेड़ की रम्मनपुर चंदनपारा नहर के निकट सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
रविवार सुबह थाना क्षेत्र अहिरौली के मुस्लिमपट्टी निवासी सहदेव (55) अपने भतीजे राजेश (40) के साथ थाना क्षेत्र अलीगंज के जैनाजोत गांव जा रहा था। वहां सहदेव की बहन के पुत्र की वरीछा का कार्यक्रम था। बताया जाता है कि जब दोनों कोतवाली क्षेत्र के रम्मनपुर चंदनपारा नहर के निकट पहुंचे तो इसी बीच सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में सहदेव व राजेश घायल हो गए। सिर में चोट आने से सहदेव बेहोश हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सहदेव को मृत घोषित कर दिया। राजेश को प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया। घटना से परिजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है।