{"_id":"570942bd4f1c1b7b2ac810cc","slug":"one-killed-and-seven-injured-in-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में एक की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में एक की मौत, सात घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती मार्ग दुर्घटना में घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में शनिवार को एक वृद्ध की मौत हो गई व सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो लोगों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र मालीपुर के लहुड़ी बाजार में ट्रैक्टर से कुचल कर राजमणि (70) निवासी बेलउवा बरियारपुर की मौत हो गई। वह साइकिल से घर लौट रहा था कि तभी हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
उधर, थाना क्षेत्र अकबरपुर के शहजादपुर निवासी फरहान (24) पुत्र अजीमुलहक शुक्रवार देर शाम महरुआ थाना क्षेत्र के सेमरी बाजार में पिकअप की टक्कर से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब वह बाइक द्वारा सुल्तानपुर से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद भी स्थिति में सुुधार न आने पर चिकित्सकों ने उसे टॉमा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
वहीं हंसवर थाना क्षेत्र के हरदिलपुर गांव निवासी विजय बहादुर (25) पुत्र जवाहिर शुक्रवार शाम हंसवर के निकट एक अन्य वाहन की टक्कर से मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गया। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे टॉमा सेंटर रेफर कर दिया। उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र के पहितीपुर निवासिनी सुशीला (40) पत्नी अयोध्या प्रसाद शुक्रवार देर शाम घर के निकट एक बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई।
उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। उधर, आलापुर थाना क्षेत्र के सोनू (23) पुत्र श्यामलाल व अकबरपुर थाना क्षेत्र के बरियावन निवासी सूरत (23) पुत्र मंशाराम एक बाइक से बरियावन बाजार आए थे।
इसी बीच एक अन्य बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। इससे दोनों को चोटें आ गई। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के जोलहापुर निवासी सुभाष (45) व उसकी पत्नी बेला देवी (42) बाइक से दवा लेने बाजार जा रही थी।
महमदपुर के पास एक चार पहिया वाहन के साइड लगने से दोनों घायल हो गए। जिला अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।