{"_id":"1b3f15e74becc958897060b87fbfffeb","slug":"one-died-and-five-injured-in-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में एक की मौत, पांच घायल
अमरउजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 15 Jun 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरगंज थाना क्षेत्र ककराही निवासिनी अनीता (45) पत्नी विशंभर रविवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान उधर से गुजर रही बाइक ने उसे टक्कर मार दिया। इससे वह घायल हो गई।
आलापुर थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव निवासी देवमन (35) पुत्र रामकिशन को रविवार देर शाम बाइक से आलापुर जाते समय बाजार के निकट पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दिया। इससे वह घायल हो गया।
जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी महेश की छह वर्षीय पुत्री शिवानी सोमवार सुबह घर के सामने खेल रही थी। इसी बीच उधर से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
फैजाबाद जिले के बीबीपुर रुदौली गांव निवासी मुमताज हसन (62) पुत्र आजादा खान रविवार को किसी कार्य से बसखारी आए हुए थे। देर शाम सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक के टक्कर मार देने से वे घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
अकबरपुर थाना क्षेत्र के बरवां गांव निवासी रामनयन 40 पुत्र रामजस रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आ रहा था। नगर के निकट पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। इससे वह सड़क पर गिर पड़ा और घायल हो गया। सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 13 मई की देर शाम कुर्कीबाजार के निकट सड़क के किनारे घायलावस्था में लोगों को मिला। पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। सोमवार को उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी।