{"_id":"e465411e8ef33006eeb267246dd56a61","slug":"one-arrested-in-businessman-loot-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी से लूट का खुलासा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवसायी से लूट का खुलासा, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Fri, 19 Jun 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
सीओ सत्यम ने बताया कि बीते 29 मई को दिन में एक बजे सराफा व्यवसाई संतोष सोनी पुत्र अशरफीलाल फेरी लगाकर अपने गांव बाइक से लौट रहा था। जब वह गांव के निकट पहुंचा, तो वहां पहले से मौजूद तीन सशस्त्र बदमाशों ने असलहा दिखाकर लगभग एक लाख रुपये व आभूषण लूट लिए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी थी। इस बीच शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर कलवारी टांडा पुल पर पुलिस ने घेराबंदी की। कुछ ही देर बाद एक बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। उन्हें रोका गया, तो उन्होंने भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पुलिस ने एक को पकड़कर जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने लूट में शामिल होने की बात स्वीकार की। इसकी शिनाख्त दिनेश वर्मा पुत्र रामचेत वर्मा निवासी ग्राम भारीडीहा थाना इब्राहिमपुर के रूप में हुई। उसके पास से लूट का 33 हजार रुपये भी बरामद हुए। सीओ ने बताया कि पकड़े गए युवक को जेल भेज दिया गया। अन्य दो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन