फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   oldman died by bitten

भूमि विवाद में पीट पीटकर वृद्ध की हत्या, तीन अन्य घायल

Sun, 29 Dec 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
oldman died by bitten
अंबेडकरनगर। भीटी थाना अंतर्गत संझवा गांव में रविवार सुबह लाठी डंडों से लैस होकर कुछ लोगों ने भूमि विवाद में एक बुजुर्ग की पीटकर हत्या कर दी। वृद्ध को बचाने पहुंचे उसकी पत्नी समेत तीन अन्य की भी बुरी तरह पिटाई कर दी। इससे तीनों को गंभीर चोटें आईं। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने तीन के विरुद्ध हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपियों पर एससी एसटी एक्ट की भी कार्रवाई की गई है। इस बीच सूचना पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही परिवारीजनों से मुलाकात कर ढांढ़स बंधाते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

खेेदूराम (65) रविवार सुबह घर के पीछे स्थित एक भूखंड की साफ-सफाई कर रहा था। आरोप है कि इसी बीच पड़ोसी रतिपाल जायसवाल, उसकी पत्नी व पुत्री लाठी डंडा लेकर वहां पहुंच गए। अभद्रता करते हुए खेदू की लाठी डंडों से पिटाई करने लगे और तब तक पीटते रहे, जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गया। इस बीच चीख पुकार सुनकर वृद्ध को चबाने पहुंचे खेदू की पत्नी मेड़ा देवी (62), बहन फूलपत्ता (66) व हैदरगंज अयोध्या निवासी दामाद रामयज्ञ (32) की भी लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी गई।
विज्ञापन

आननफानन में चारों को सीएचसी भीटी ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने खेदू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीन अनय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच सूचना पर पहुंचे एसओ मनीष कुमार सिंह ने शव का पंचनामा कमर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर एएसपी अवनीश कुमार सिंह व सीओ वीके श्रीवास्तव भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जायजा लेने के साथ ही उन्होंने परिवारीजनों से मुलाकात की और आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। एसओ ने बताया कि मृतक के पुत्र विजय प्रकाश की तहरीर पर रतिपाल, उसकी पत्नी रीता व पुत्री दीपा के विरुद्ध हत्या व एसीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed