{"_id":"63f7a6e1523b0425e7037004","slug":"old-man-dies-after-being-hit-by-train-ambedkar-nagar-news-c-13-1-100079-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: साबरमती ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: साबरमती ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत
Thu, 23 Feb 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र अहिरौली के शमशुद्दीनपुर गोसाई का पूरा निवासी अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पहुंची अहिरौली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विजय प्रकाश गोस्वामी (50) गुरुवार सुबह शौच के लिए घर से निकले थे। कुछ देर बाद उनकी साबरमती ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर ग्रामीणों ने उनका शव देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर अहिरौली पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। लोगों में चर्चा है कि आर्थिक तंगी से परेशान विजयप्रकाश ने आत्महत्या कर ली।
अहिरौली थानाध्यक्ष रितेश पांडये ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले में छानबीन की जा रही है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।