{"_id":"67e82890565f259a0105f338","slug":"officers-reached-barwa-bairampur-sub-center-and-inspected-and-got-the-flaws-removed-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-131917-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बरवा बैरमपुर उपकेंद्र पहुंचे अधिकारी निरीक्षण कर खामियों को कराया दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बरवा बैरमपुर उपकेंद्र पहुंचे अधिकारी निरीक्षण कर खामियों को कराया दूर
Sat, 29 Mar 2025 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 29 Mar 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहर से लेकर गांव तक बिजली कटौती ने मचाया हाहाकार शीर्षक से शनिवार के अंक में अमर उजाला में प्रकाशित खबर का डीएम अविनाश सिंह ने संज्ञान लिया। उन्होंने बिजली अधिकारियों को बुलाकर फटकार लगाई। इसके बाद अधीक्षण अभिंयता राजकुमार त्रिपाठी तकनीकी टीम के साथ बरवा बैरमपुर उपकेंद्र पर पहुंचे। इस दौरान पावर हाउस के पैनल व रिले की सेटिंग मेंं खामियां पाईं, जिसे ठीक कराया गया। इसके अलावा इंद्रलोक कॉलोनी के निकट इंटरपोलिंग का कार्य कराने के निर्देश दिए।
इस बिजलीघर से एक दर्जन मोहल्लों के साथ ही 85 गांव की करीब दो लाख की आबादी को बिजली आपूर्ति दी जा रही है। गर्मी की तल्खी बढ़ते ही बिजली
घर पर लोड बढ़ने से बेतहाशा कटौती चालू हो गई। डिमांड के हिसाब से बिजली की आपूर्ति नहीं मिल पाने से बिजली घरों पर तकनीकी समस्या उत्पन्न होने के बाद फाॅल्ट की समस्या बढ़ गई। इसकी खबर लगते ही बिजली विभाग के अधिकारी उपकेंद्र पर पहुंच गए। तकनीकी टीम के साथ बिजली उपकेंद्र की जांच कराई गई।
इसके बावजूद शहरी क्षेत्र में 24 घंटे ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे और तहसील क्षेत्र में 22 घंटे बिजली देने का मानक विभाग पूरा नहीं कर सका। दोपहर चार बजे अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर स्थित एक राइस मिल के निकट ट्रांसफार्मर खराब होने से दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से भीषण गर्मी में पांच हजार की आबादी को परेशानी उठानी पड़ी।