फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Officer busy in election, complainant upset

Ambedkar Nagar News: चुनाव में अधिकारी व्यस्त, वादों की सुनवाई पर असर

Wed, 19 Apr 2023 08:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 08:00 PM IST
विज्ञापन
Officer busy in election, complainant upset
अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव की प्रक्रिया के चलते राजस्व के लंबित मुकदमों की सुनवाई प्रभावित हो रही है। अकबरपुर तहसील में फरियादी पहुंचते तो हैं लेकिन नामांकन होने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। उन्हें एक नई तारीख दे दी जा रही है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में निकाय चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। जिन निकायों में नामांकन संबंधित तहसील में हो रहा है, वहां राजस्व से संबंधित लंबित मुकदमों की सुनवाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। नगर पालिका अकबरपुर के अध्यक्ष व सभासद पद के लिए नामांकन अकबरपुर तहसील में हो रहा है। ऐसे में राजस्व कोर्ट में आमतौर पर मुकदमों की सुनवाई नहीं हो रही है। जो भी वादकारी आते हैं उन्हें तारीख दे दी जा रही है। इससे उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील में एसडीएम व तहसीलदार कोर्ट में लगभग साढ़े तीन हजार राजस्व के मामले लंबित हैं। वादकारियों को तारीख पर तारीख मिलती रहती है। कभी अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते तारीख मिल जाती है तो कभी किसी अन्य कारणों से। अब चुनाव प्रक्रिया से सुनवाई टल रही है। इसका खामियाजा वादकारियों को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार को टीम जब अकबरपुर तहसील पहुंची तो कुछ वादकारी अकबरपुर तहसील परिसर में मौजूद मिले। जब उनसे इस संबंध में जानकारी हासिल की गई तो उनका दर्द कुछ इस प्रकार से छलक कर सामने आया-
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई के बजाय मिली तारीख
सुड़ारी निवासी पुरुषोत्तम एक मुकदमे की तारीख पर अकबरपुर तहसील पहुंचे थे। निकाय चुनाव के चलते सुनवाई नहीं हुई, उन्हें नई तारीख दे दी गई। पुरुषोत्तम ने कहा कि लगभग दो वर्ष पहले तहसीलदार कोर्ट में बंटवारे के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। विपक्षियों ने एक भूखंड का बैनामा कर दिया। तब से अब तक मुकदमा चल रहा है। हर बार तारीख दे दी जाती है। आज भी उम्मीद के साथ पहुंचे थे लेकिन यहां पता चला कि मुकदमे से संबंधित कोई काम नहीं होगा। अब ऐसे में एक बार फिर से वापस लौटना पड़ रहा है।

अगली तारीख का इंतजार
मूसपुर गिरंट निवासी भगवानदीन एक मुकदमे में अकबरपुर तहसील पहुंचे थे। निकाय चुनाव के चलते उन्हें नई तारीख मिल गई। मायूस होकर लौट भगवानदीन ने कहा कि हमने अपनी ही भूमि पर रास्ता बनाया था। विपक्षियों ने उसे सरकारी भूमि पर रास्ता बनाए जाने का आरोप लगाते हुए तहसीलदार कोर्ट में याचिका दायर किया था। इस पर हमारे ही ऊपर केस करवा दिया गया। यह मुकदमा पांच वर्ष से चल रहा है। आज भी पेशी थी, यहां पता चला कि निकाय चुनाव के चलते सुनवाई नहीं होगी। ऐसे में नई तारीख दी जाती है। अब एक बार फिर से अगली तारीख का इंतजार करना पड़ेगा।


न्याय के लिए लगा रहे दौड़
कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के शहजादपुर निवासी इमरान खान एक मुकदमे के सिलसिले में अकबरपुर तहसील पहुंचे थे। उन्हें भी नई तारीख दे दी गई। इमरान ने कहा कि मेरे चचेरे भाई आजाद ने अपना घर के एक भाग को किराए पर दे रखा था। किराएदार ने उस पर कब्जा कर लिया। जब इस संबंध में एसडीएम कोर्ट में केस किया तो पूरे घर को ही सील करवा दिया गया। ऐसे में अब आजाद को अपने रिश्तेदार के घर रहना पड़ रहा है। पिछले जनवरी माह से तारीख मिल रही है लेकिन न्याय नहीं मिला। आज भी तारीख थी लेकिन अब एक नई तारीख मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed