{"_id":"67c9d8c16f1fc5231d0f8aa3","slug":"numericals-troubled-the-students-theory-was-easy-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-130750-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: न्यूमेरिकल ने किया छात्रों को परेशान, थ्योरी रही आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: न्यूमेरिकल ने किया छात्रों को परेशान, थ्योरी रही आसान
Thu, 06 Mar 2025 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 06 Mar 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
शहर स्थित बीएन इंटर कॉलेज से भौतिक विज्ञान का पेपर देने के बाद निकलते छात्र-छात्राएं।
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार को प्रथम व द्वितीय परीक्षा में कुल 19640 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें से 18820 विद्यार्थियों शामिल हुए, जबकि 781 परीक्षा में गैर हाजिर रहे। छात्रों ने बताया कि न्यूमेरिकल के प्रश्नों ने उलझाया और थ्योरी आसान रही।
प्रथम पाली में इंटर की संगीत गायन, संगीत वादन और नृत्यकला की परीक्षा थी। यह परीक्षा जिले के तीन केंद्रों पर हुई। इसमें 39 पंजीकृत बालिकाओं ने मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज टांडा, अमर गांधी पुस्तकालय बालिका इंटर कॉलेज जलालपुर और चित्र बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर में परीक्षा दी।
दूसरी पाली की इंटरमीडिएट की परीक्षा 113 केंद्रों पर भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 19601 के मुकाबले 18820 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 781 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस गिरीश सिंह ने बताया कि दोनों पालियों में परीक्षा नकलविहीन और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न हुई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पर्यवेक्षक और सचल दलों ने किया औचक निरीक्षण
परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने के बाद मंडलीय पर्यवेक्षक विनोद कुमार शर्मा ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। डीआईओएस गिरीश सिंह ने अमर गांधी इंटर कॉलेज जलालपुर, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज राजेसुल्तानपुर, श्री लल्लन जी बृह्मचारी इंटर कॉलेज भरतपुर, चंडी प्रसाद इंटर कॉलेज भरतपुर का औचक निरीक्षण किया।सचल दल प्रभारी सुमित्रा देवी ने रामदेव इंटर कॉलेज कटेहरी, जेडी जेपी इंटर कॉलेज खेमापुर और शांति आश्रम इंटर कॉलेज सया का औचक निरीक्षण किया। इसके अलावा डायट प्राचार्य बृजेश उपाध्याय राम लौट इंटर कॉलेज दहीरपुर, संत कबीर इंंटर कॉलेज भैरम का पूरा, न्यू लाइट इंटर कॉलेज लारपुर और आरडीआरके इंटर कॉलेज सिसानी परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
बिना कोचिंग के हल किया अच्छा पेपर
फोटो-35
शहर स्थित बीएन इंटर कॉलेज से पेपर देने आईं आंचल पांडेय ने बताया कि भौतिक विज्ञान को कठिन समझा जाता है, लेकिन स्कूल और खुद की तैयारी से अच्छा पेपर हल कर दिया।
-- --
न्यूमेरिकल में थोड़ा असमंजस है, बाकी थ्योरी रही आसान
फोटो-36
कक्षा 12वीं की छात्रा तन्नु शर्मा ने बताया कि न्यूमेरिकल में थोड़ा असमंजस है। बाकी थ्योरी आसान थी। सभी प्रश्न ठीक से कर दिए हैं। 55 नंबर तक आने की उम्मीद है। घर जाकर एक बार और मिलान करेंगे।
-- -
पुराने प्रश्नों से मिलते जुलते पूछे गए प्रश्न
फोटो-37
कृतिका पांडेय भौतिक विज्ञान का पेपर देने के बाद बताया कि परीक्षा से पहले पांच सालों के प्रैक्टिस सेट हल किए थे, जिसमें समांतर प्लेट, वाटहीन धारा और पीएन संधि से जुड़े प्रश्न बार-बार पूछे गए थे।
-- -
फोटो-38
25 किमी से पेपर देने आए छात्र
नरेंद्र देव इंटर कॉलेज जलालपुर में पेपर देकर निकले छात्र प्रियांशु ने बताया कि पेपर बढि़या था। सभी प्रश्नों के जवाब आसानी दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र घर से 25 किमी है। दस किमी नजदीक बनाया होता है, तो आने जाने में दिक्कत नहीं होती।