{"_id":"609abe058ebc3e6ac8607035","slug":"number-of-people-who-died-due-to-poisonous-liquor-was-five-ambedkar-nagar-news-lko577740997","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब से मरने वालोें की संख्या हुई पांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली शराब से मरने वालोें की संख्या हुई पांच
विज्ञापन
जलालपुर। जहरीली शराब पीने से मौतों का अधिकृत आंकड़ा बढ़कर पांच हो गया है। इस बीच जहरीली शराब से मौत की आंच जैतपुर थाना क्षेत्र के अलावा मालीपुर और कटका थाना क्षेत्र तक पहुंच गई है। खबर है कि इन तीन थाना क्षेत्रोें को मिलाकर कुल 10 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद से संबंधित गांवों में कोहराम मचा है।
इस बीच डीएम और एसपी लगातार दूसरे दिन भी जैतपुर थाना क्षेत्र के गांव में पहुंचे और हालात का जायजा लिया। दोनों अधिकारी निकटवर्ती आजमगढ़ जनपद के मितूपुर बाजार भी गए, जहां से जहरीली शराब आने की जानकारी मिली थी। डीएम ने बताया कि प्रकरण में केस दर्ज कराकर पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। कुछ अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जहरीली शराब के कहर का असर मंगलवार को और ज्यादा व्यापक हो गया। सोमवार शाम तक जहां जैतपुर क्षेत्र के शिवपाल गांव निवासी सोनू चौबे, सिंघोरा मखदुमनगर निवासी राम सुभग चौहान और त्रिपाठी चौहान की मौत हो गई थी, वहीं सोमवार रात से लेकर मंगलवार को सुबह तक जहरीली शराब ने दो और ग्रामीणों महेश और जैसराज की जीवनलीला समाप्त कर दी। प्रशासन ने इन दोनों ग्रामीणों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं, जिससे पूरे तथ्य सामने आ सकें। इस बीच जैतपुर थाना क्षेत्र तक ही जहरीली शराब का कहर सीमित नहीं रहा।
विज्ञापन
प्रशासन का स्पष्ट दावा है कि फिलहाल 5 लोगों की मौत हुई है, लेकिन ग्रामीणों की मानें तो यह संख्या 10 तक पहुंच गई है। ग्रामीणों के अनुसार जहरीली शराब पीने से कटका थाना क्षेत्र के एक गांव में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन ग्रामीणों की मौत शराब पीने के बाद हो गई। इस बीच 6 से अधिक ग्रामीणों का इलाज अयोध्या मेडिकल कॉलेज, अंबेडकरनगर जिला अस्पताल और गोरखपुर में चल रहा है।
जहरीली शराब से हुईं इन मौतों को लेकर सभी संबंधित गांवों में कोहराम मचा हुआ है। घरों में महिलाएं बिलख रही हैं तो गांव में सन्नाटा पसरा है। हर कोई दहशत में दिखाई पड़ा। प्रशासन ने इस बीच मामले में जैतपुर थाने में केस भी दर्ज करा दिया है। इसमें दिवंगत सोनू समेत अज्ञात को शामिल किया गया है।
उधर, डीएम सैमुअल पॉल एन और एसपी आलोक प्रियदर्शी ने लगातार दूसरे दिन गांव पहुंचकर जरूरी जानकारी हासिल की। दोनों अधिकारी जांच करने आजमगढ़ जनपद के मितूपुर भी गए। यहीं से जहरीली शराब आने की जानकारी मिली थी। डीएम ने बताया कि मामले में एक लाइसेंसी विक्रेता समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।