फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Number of ASD category voters decreased

Ambedkar Nagar News: एएसडी श्रेणी के वोटरों की संख्या घटी

Tue, 16 Dec 2025 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 16 Dec 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Number of ASD category voters decreased
अंबेडकरनगर। जिले में चल रहे एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान के दौरान एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृत) श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। बीते पांच दिनों में 1663 एएसडी मतदाताओं के गणनाप्रपत्र भरकर सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व आयोग की ओर से जारी आंकड़ों में जिले में एएसडी मतदाताओं की संख्या 263871 थी। इसके बाद बूथ लेवल अधिकारियों और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ बैठकें कर इनका सत्यापन शुरू कराया गया है। बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन अभियान चलाया गया। अब तक 1662 मतदाताओं को एएसडी श्रेणी से हटाकर उनके गणना प्रपत्र भरे जा चुके हैं। अब करीब 262208 मतदाता ही एएसडी श्रेणी में बाकी हैं। 26 दिसंबर तक चलने वाले अभियान के दौरान अभी इसमें और कमी आने के आसार हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला का कहना है कि अभियान का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को सूची से बाहर होने से बचाना और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाकर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना है। आम नागरिकों से भी अपील की है कि कार्यालय से संपर्क सूची में सुधार करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed