{"_id":"ff1b21b05ec8da570875c510ec6990cd","slug":"ntpc-tanda-won-the-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा एनटीपीसी ने जीता मैच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा एनटीपीसी ने जीता मैच
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते तीन दिन से अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कालेज मैदान में स्व. राजेश पांडेय मेमोरियल राज्यस्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी। रविवार को टांडा एनटीपीसी व फैजाबाद के बीच मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला हुआ।
विज्ञापन
अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पहले हाफ में दोनों टीमें एक एक गोल कर बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ का मैच समाप्ति होने के निकट ही था कि इसी बीच टांडा ने एक गोल कर मैच अपने नाम कर लिया। इस तरह से टांडा ने दो, जबकि फैजाबाद की टीम ने गोल किया। मैच रेफरी की भूमिका विनय ने निभाई।
विज्ञापन
इससे पहले मैच का श्ुाभारंभ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ आलोक पांडेय ने किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए आह्वान किया कि वे कभी भी हार जीत को मन में ठानकर न खेलें। हार जीत को एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं में निखार आता है।
विज्ञापन
ऐसे में सभी को इसमें बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। जिला फुटबाल एसोसिएशन के संरक्षक पूर्व विधायक पवन पांडेय ने मैच में जीत हासिल करने वाली टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे अपने इस जोश को आगे भी इसी तरह कायम रखें।
साथ ही पराजित होने वाली टीम के खिलाड़ियों से आगे और अच्छी तैयारियों के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान अध्यक्ष अरशद खान, प्रभात यादव, दयाशंकर पांडेय, नफादीन, नाजिम हुसैन आदि मौजूद रहे।