फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   NTPC receives prestigious role model award

एनटीपीसी को मिला प्रतिष्ठित रोल मॉडल पुरस्कार

Sat, 20 Mar 2021 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
NTPC receives prestigious role model award
विद्युतनगर। देश की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली उत्पादन कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड को सबसे प्रख्यात 11वें सीआईआई राष्ट्रीय मानव संसाधन उत्कृष्टता पुरस्कार 2020-21 में प्रतिष्ठित रोल मॉडल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लीडरशिप और मानव संसाधन विकास पर सीआईआई की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष संजय बहल, सीआईआई प्रमुख इंद्राणी कर, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर लीडरशिप सुरेश नियोतिया ने यह पुरस्कार मानव संसाधन निदेशक डीके पटेल को ‘विजेताओं से सीखें’ नामक एक वर्चुअल सम्मेलन में दिया।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष संजय बहल ने कहा कि यह पुरस्कार भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा मानव संसाधन के क्षेत्र में सर्वोच्च स्तर की मान्यता है। सीआईआई नेशनल एचआर एक्सीलेंस अवार्ड के संस्थागत करण के बाद से यह दूसरी बार है, जब रोल मॉडल का पुरस्कार किसी संगठन को दिया गया है। यह पुरस्कार 10 वर्षों की अवधि के बाद किसी भी संगठन को दिया जाता है। दावा किया कि एनटीपीसी एक मात्र ऐसा सार्वजनिक उपक्रम है, जिसे यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन

यह पुरस्कार एनटीपीसी की सतत प्रक्रिया में सुधार, सहभागिता और विकास के अवसरों के माध्यम से मानव संसाधन की तरक्की और प्रबंधन में उत्कृष्टता प्राप्त करने की दिशा में समर्पण और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। एनटीपीसी को यह सम्मान मिलने पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने खुशी जताई है। मौके पर जनसंपर्क अधिकारी राजीव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed