फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   NTPC forcefully making construction

एनटीपीसी जबरदस्ती करा रहा निर्माण

Mon, 29 Feb 2016 11:15 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Feb 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
NTPC forcefully making construction

सोमवार दोपहर से पहले एनटीपीसी प्रभावित ग्रामीणों ने मुख्य याचिकाकर्ता सुग्रीव वर्मा के नेतृत्व में डीएम विवेक से मुलाकात की। शिकायती पत्र देते हुए कहा गया कि उनके द्वारा अभी भूमि एनटीपीसी को भूमि नहीं दिया गया है। इसके बाद भी उनकी भूमि पर जबरदस्ती एनटीपीसी द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने स्थगन आदेश दिया है, इसके बाद भी काम कराया जा रहा है। उन्होंने एनटीपीसी द्वारा निर्माण कार्य कराए जाने का लिखित प्रमाण मांगा। सुग्रीव के अनुसार डीएम ने उनसे आरटीआई के तहत सूचना मांगे जाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


डीएम द्वारा कहा गया है कि आरटीआई के तहत सूचना मांगे जाने पर ही वे लिखित रूप से निर्माण कार्य जारी होने की जानकारी दे सकते हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उन्हें लिखित रूप से जानकारी नहीं दी गई, तो आगामी 5 मार्च से कलक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अनिल दुबे, जोखूराम वर्मा, राकेश, यदवीर, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार इससे पहले ग्रामीणों ने सोमवार को कार्यस्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया और कहा कि जबरन काम नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed