फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   NSA to be charged for double murder

दोहरे हत्याकांड के आरोपियों पर लगेगा एनएसए

Tue, 12 Jan 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
NSA to be charged for double murder
अंबेडकरनगर। मल्लूपुर मजगवां में दिनदहाड़े हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपियों पर शिकंजा और कसने की तैयारी है। सभी नामजद छह आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही जेल भेजे गए सभी नामजद छह आरोपियों पर एनएसए लगा दिया जाएगा। दरअसल सगे भाइयों की हत्या को लेकर जनपद में लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसी को देखते हुए पुलिस प्रशासन कोई भी कार्रवाई बाकी छोड़ने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन

दुस्साहसिक ढंग से पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के मल्लूपुर मजगवां में हुए दोहरे हत्याकांड के नामजद आरोपियों की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ने वाली हैं। इस घटना के बाद दिवंगत अनिल मिश्र व सगे भाई सुरेंद्र मिश्र के बड़े भाई रवींद्र मिश्र ने राजेसुल्तानपुर थाने में मुख्य आरोपी बनकटा बुजुर्ग निवासी अमित सिंह व उसके पिता जगदंबा सिंह, नागेंद्र पांडेय, राजू पांडेय, चंद्रशेखर सिंह व भरत यादव के विरुद्घ केस दर्ज कराया था। एक अज्ञात भी नामजद हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्घ हत्या व बलवा आदि की धाराओं के साथ ही सात सीएलए जैसा गंभीर मामला भी दर्ज किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पहले उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। इसके बाद इनाम की राशि बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दी गई। पुलिस ने तीन मुठभेड़ में दो मुख्य समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अन्य नामजद आरोपी भी पकड़ लिए गए। सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पुलिस प्रशासन ने सभी नामजद छह आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही की तैयारी शुरू कर दी है। इस कानून के तहत कार्यवाही होने से सभी नामजद आरोपियों को जल्दी जमानत नहीं मिल सकेगी। बताते चलें कि मुठभेड़ में आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद भी पीड़ित परिवार ने कड़ी कार्रवाई न होने को लेकर नाराजगी जताई थी। पुलिस प्रशासन ने हालांकि अभी परिवार को कोई आश्वासन नहीं दिया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार सभी आरोपियों पर और ज्यादा शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। आरोपियों पर एनएसए लगाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया गोपनीय ढंग से अपनाई जा रही है। जल्द ही सभी नामजद छह आरोपियों पर एनएसए लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed