फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Now roadways bus will reach Lucknow two hours before

Ambedkar Nagar News: अब दो घंटे पहले लखनऊ पहुंचाएगी रोडवेज बस

Sun, 05 Mar 2023 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 05 Mar 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Now roadways bus will reach Lucknow two hours before
roadways bus
अंबेडकरनगर। रंगों के पर्व होली पर नौ नई बसों का उपहार अकबरपुर डिपो को मिला है। इनमें से तीन बसें राजधानी एक्सप्रेस श्रेणी की हैं जबकि छह बसें साधारण हैं। राजधानी बसों में से एक अकबरपुर से लखनऊ-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होकर जाएगी। इससे अब दो घंटे पहले ही लखनऊ पहुंच सकेंगे। यूपी राही एप के माध्यम से सभी नौ नई बसों का टिकट आरक्षित कराने की सुविधा भी है।
विज्ञापन





बसों के संकट से जूझ रहे अकबरपुर डिपो को बड़ी सौगात मिली है। लोग परिवार के साथ होली की खुशियां मना सकें, इसके लिए त्योहार से पहले ही डिपो को नौ नई बसें मिल गई हैं। शुक्रवार को राजधानी एक्सप्रेस श्रेणी की तीन बसें उपलब्ध करा दी गईं।
विज्ञापन




सबसे खास बात यह है कि इनमें से एक बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होकर लखनऊ जाएगी। ऐसा पहली बार होगा जब अकबरपुर डिपो की कोई बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब तक सभी बसें अयोध्या होते हुए लखनऊ जाती हैं। इससे यात्रियों को लखनऊ तक पहुंचने में पांच घंटे लगते हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जाने में लगभग दो घंटे की बचत होगी। हालांकि आगे यदि पर्याप्त सवारियां नहीं मिलीं तो फिर इसे अन्य रूट पर चलाया जाएगा।



राजधानी बसों में से एक अकबरपुर से लखनऊ-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होकर जाएगी। दूसरी राजधानी बस अकबरपुर से अयोध्या होते हुए लखनऊ जाएगी जबकि तीसरी बस अकबरपुर से सुल्तानपुर शहर होते हुए लखनऊ तक यात्रियों को पहुंचाएगी।



अकबरपुर बस डिपो के कर्मियों के अनुसार जो छह साधारण बसें हैं, उन्हें नीलामी की सीमा पार कर चुकी बसों को हटाकर उनके स्थान पर लगाया जाएगा। इसे लेकर अभी रूट निर्धारण नहीं हुआ है।






शुक्रवार को मिली सभी नौ बसों के लिए ऑनलाइन टिकट आरक्षित कराया जा सकेगा। अकबरपुर डिपो के प्रभारी एसएन मिश्र के अनुसार यूपी राही ऐप के माध्यम से यात्री ऑनलाइन टिकट आरक्षित होगा। इस एप के अलावा बसों में ट्रैकिंग व्यवस्था भी होगी। इससे उनकी लोकेशन आदि के बारे में जानकारी की जा सकेगी।







अकबरपुर की संगीता व राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि तीन नई राजधानी बसों की उपलब्धता होने से अब लखनऊ तक की यात्रा और भी आसान हो जाएगी। सबसे अच्छी बात तो यह है कि एक बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होकर जाएगी। शहजादपुर के अतुल व इमरान ने कहा कि नई बसों में ऑनलाइन टिकट आरक्षण की सुविधा मिलना अच्छा है।






नौ नई बसें मिलने से यात्री सुविधाओं में वृद्धि होगी। पहली बार इस डिपो से राजधानी एक्सप्रेस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लखनऊ जाएगी।
-विवेकानंंद तिवारी, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed