फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Now mass marriage will take place on hawai patti on 3rd

Ambedkar Nagar News: अब तीन को हवाईपट्टी पर होगा सामूहिक विवाह

Mon, 27 Nov 2023 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Now mass marriage will take place on hawai patti on 3rd
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम अब तीन दिसंबर को होगा। पहले यह आयोजन 29 नवंबर को होना था जिसे जिला प्रशासन ने निरस्त कर दिया है। अकबरपुर हवाईपट्टी पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग ने जिले में इस बार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत 1408 शादियों का लक्ष्य दिया है। इसके अनुरूप पात्रों के चयन की प्रक्रिया पिछले कुछ दिनों से तेजी से कराई जा रही है। वार्षिक आय दो लाख रुपये तक के परिवार इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। लोगों की सुविधा के लिए योजना को पूरी तरह आवेदन के संदर्भ में ऑनलाइन कर दिया गया है। किसी भी तरह की आपत्ति न हो इसके लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही मंजूर हो रहे हैं। पहले यह आयोजन 29 नवंबर को तय था। इसके लिए अब तक 1039 आवेदन पत्र भी पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

इस बीच समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन ने बताया कि हवाईपट्टी पर ही अब तीन दिसंबर को सामूहिक विवाह होगा। पहले से चली आ रहीं तैयारियां जारी रहेंगी। आयोजन को भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियों सौंपी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed