फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Notice to those who leave dirty water in the minor

माइनर में गंदा पानी छोड़ने वालों को नोटिस

Sat, 13 Feb 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Notice to those who leave dirty water in the minor
जलालपुर। माइनर में घर का गंदा पानी छोड़ना कई ग्रामीणों के लिए मुश्किल का सबब बन सकता है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए नहर विभाग ने दस से अधिक ग्रामीणों के विरुद्घ नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। विभाग के अनुसार यदि संबंधित ग्रामीणों द्वारा नियत तिथि पर समुचित जवाब नहीं दिया गया तो यह मान लिया जाएगा संबंधित ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

मामला जलालपुर तहसील क्षेत्र के रूकुनपुर कासिमपुर माइनर का है। नहर विभाग के अनुसार कई ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से माइनर में अपने घर का गंदा पानी गिराया जा रहा है। इससे न सिर्फ माइनर में गंदगी फैल रही है, वरन प्रदूषण भी फैल रहा। इस बीच मामले को नहर विभाग ने संज्ञान में लिया है। विभाग ने संबंधित ग्रामीणों को चिन्हित कर उनके विरुद्घ कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी रामशकल, रामसिंगार, रमाकांत, नीरज, सुंदर, मनीराम, परशुराम, मेवालाल व रामइकबाल आदि के विरुद्घ सहायक अभियंता नहर ने नोटिस जारी कर 15 फरवरी को तलब किया है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार नियत तिथि पर संबंधित को उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा। यदि ऐसा नहीं किया गया तो यह मान लिया जाएगा कि संबंधित ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। उनके विरुद्घ जुर्माना भी लगाया जा सकता है।उधर ग्रामीणों ने नहर विभाग की नोटिस को मनमाना पूर्ण बताते हुए कहा कि तमाम बड़े प्रदूषण को रोकने की सुध प्रशासन को नहीं है। जल्द निकासी के अभाव में यदि गांव घर का थोड़ा बहुत पानी नहर में जा रहा है तो उसे लेकर नोटिस जारी करना अत्यन्त अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed