Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Notice to the executing agency on delay in construction of school

Ambedkar Nagar News: विद्यालय के निर्माण में देरी पर कार्यदायी संस्था को नोटिस

Mon, 02 Nov 2026 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Notice to the executing agency on delay in construction of school
अंबेडकरनगर। निर्माणाधीन मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय नरहरपुर के निर्माण कार्य में सुस्ती पर डीएम ईशा प्रिया ने नाराजगी जताई है। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने और नवंबर माह तक हर हाल में निर्माण कार्य पूरा कर विद्यालय हैंडओवर करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति और निपुण टास्क फोर्स की बैठक में डीएम ने परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता, शिक्षक प्रशिक्षण, बाल वाटिका, ऑपरेशन कायाकल्प और निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान बीएसए डॉ. पूनम मिश्रा ने बताया कि जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 91 प्रतिशत शिक्षकों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। इस पर डीएम ने शेष शिक्षकों का प्रशिक्षण भी जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि बाल वाटिका योजना के तहत जिले के सभी 183 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर आउटडोर प्ले मैटेरियल की आपूर्ति पूरी कर ली गई है। रामनगर, जहांगीरगंज और बसखारी की सत्यापन रिपोर्ट भी प्राप्त हो चुकी है। डीएम ने शेष विकासखंडों में भी सत्यापन कराकर जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन कायाकल्प की समीक्षा के दौरान डीएम ने सभी परिषदीय विद्यालयों को निर्धारित 19 पैरामीटर से संतृप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर भी जोर दिया। इसके लिए अक्तूबर और नवंबर में नामांकन के सापेक्ष सबसे कम उपस्थिति वाले 10 विद्यालयों की सूची मांगी। कहा कि इन विद्यालयों में उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। बैठक में डीडीओ सविता सिंह, डीआईओएस कौस्तुभ सिंह समेत सभी खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed