{"_id":"68289ae13b7a995158058ace","slug":"notice-to-bsa-for-not-taking-interest-in-the-transfer-process-ambedkar-nagar-news-c-13-1-knp1080-1208209-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तबादले की प्रक्रिया में रुचि न लेने पर बीएसए को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तबादले की प्रक्रिया में रुचि न लेने पर बीएसए को नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के लिए चल रही परस्पर तबादले की प्रक्रिया में रुचि न लेने पर जिले के बीएसए को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही शुक्रवार तक आवेदनों का शत-प्रतिशत सत्यापन भी करने का निर्देश दिया गया था, ताकि तबादले की आगे की प्रक्रिया गति पकड़ सके।
बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार जिले के अंदर शिक्षकों के 121 में से 95 का आवेदन पत्रों का सत्यापन हो गया है। वहीं, जिले के बाहर स्थानांतरण के लिए 492 में से 358 शिक्षकों का सत्यापन हुआ है। शिक्षकों के परस्पर तबादले के लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 मई को समाप्त हुई है। कई जिलों में बीएसए के तहत आवेदनों का सत्यापन कराकर जिला कमेटी की बैठक में इसकी संस्तुति नहीं कराई गई।
इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोर्टल न चलने और ओटीपी समस्या के कारण सत्यापन नहीं हो पाया है। इसके अलावा दावा है कि जितने आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनका सत्यापन तय समय के अनुसार किया जा चुका है।