फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Notice to 41 dealers selling e-rickshaw

Ambedkar Nagar News: बिना रजिस्ट्रेशन ई-रिक्शा बेचने वाले 41 डीलरों को नोटिस

Sat, 23 Dec 2023 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Notice to 41 dealers selling e-rickshaw
परिवहन विभाग ने दी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन

सड़क पर बढ़ती तादाद और मनमानी से होने वाली दिक्कतों को रोकने के लिए पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। बिना रजिस्ट्रेशन ई-रिक्शे की बिक्री करना 41 एजेंसी धारकों को महंगा पड़ा। परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन और मनमानी करने के आरोप में इन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही चेतावनी दी कि, यदि आगे इस तरह से बिक्री की गई तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अकबरपुर नगर में ई रिक्शों की तादाद बढ़ रही है। अप्रशिक्षित लोगों द्वारा ई-रिक्शा चलाए जाने की शिकायत सामने आ रही हैं। तमाम ई-रिक्शा चालकों द्वारा सड़क पर की जाने वाली मनमानी यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रही है। ऐसे चालक ई-रिक्शा को किसी भी भीड़ भाड़ वाले स्थान पर बेढंगे तरीके से निकालने लगते हैं। इससे एक तरफ जहां जाम का संकट गहरा जाता है, वहीं वाहनों में टक्कर की भी स्थिति अक्सर बन जाती है।
विज्ञापन

कई एजेंसी धारकों द्वारा बिना रजिस्ट्रेशन कराए ही ई-रिक्शा बेचने से सड़कों पर इनकी तादात ज्यादा बढ़ रही है। अब तक 2800 ई-रिक्शा यहां पंजीकृत हो चुके हैं, जबकि 500 से अधिक ई-रिक्शा बगैर पंजीयन के ही सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। अब परिवहन विभाग ने इस स्थिति पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। अकबरपुर नगर के ऐसे 41 डीलरों को नोटिस जारी कर दी गई है। नोटिस में नियमों का उल्लंघन कर बिक्री करने का उल्लेख करते हुए एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया कि यदि जवाब संतोषजनक न रहा तो वैधानिक कार्रवाई होगी। यह भी कहा गया कि आगे से कोई ई-रिक्शा बगैर पंजीयन के बेचा गया तो बिक्री का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

स्थिति में होगा सुधार
ई-रिक्शों की बढ़ती तादाद और मनमानी की शिकायतों पर अंकुश पाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। एक तरफ जहांं डीलरों को नोटिस दी गई है, वहीं दूसरी तरफ बिना पंजीयन के दौड़ रहे ई-रिक्शा पर भी कार्रवाई की जा रही है। वीडी मिश्र, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed