फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   not proper devlopment of state until law and order

न हो रहा प्रदेश का विकास न सम्हल पा रही कानून व्यवस्था

Sun, 08 Sep 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
not proper devlopment of state until  law and order
अंबेडकरनगर। जलालपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री की सभा के ठीक दूसरे दिन बहुजन समाज पार्टी ने जलालपुर रामलीला मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन कर शक्ति प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने कहा कि प्रदेश सरकार से न तो कानून व्यवस्था सम्हल रही है और न ही विकास तय हो पा रहा है। बसपा के राज में ही अपराधी थर-थर कांपते हैं। विकास के मामले में भी अंबेडकरनगर जनपदवासी यह अच्छे से जानते हैं कि जिले का जो भी बड़ा विकास हुआ है वह बसपा की देन है। ऐसे में फिर से बसपा को मजबूत बनाते हुए अपनी पसंदीदा सरकार बनानी होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जलालपुर विधानसभा सीट से बसपा विधायक रहे रितेश पाण्डेय के बीते दिनों बसपा के टिकट से सांसद चुन लिए जाने के बाद यह सीट रिक्त हुई है। पार्टी ने पहले उनके पिता पूर्व सांसद राकेश पाण्डेय को प्रस्तावित उपचुनाव में टिकट दिया, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उनके इंकार के बाद पार्टी ने पूर्व मंत्री लालजी वर्मा की पुत्री डॉ. छाया वर्मा को हरी झंडी दी है। इसी क्रम में रविवार को पार्टी ने व्यापक एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव रामअचल राजभर ने प्रदेश में गुंडाराज होने का हवाला देते हुए कहा कि अपराधियों का चौतरफा बोलबाला है। अपराधी जहां भी चाह रहे वहां घटना को अंजाम दे डाल रहे हैं। बसपा की सरकार रहने पर हमेशा अपराधी अपनी हैसियत में रहते हैं। जनता को यह ध्यान रखना चाहिए। पूर्व मंत्री लालजी वर्मा ने कहा कि सरकार अपने वायदे पर खरी नहीं उतर रही। लंबे चौड़े व झूठे वायदे कर सत्ता में आई सरकार को अब जनता की कोई सुध नहीं रह गई है। एक के बाद एक अनावश्यक भार आम लोगों पर डाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद रितेश पाण्डेय ने कहा कि सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। नौकरी देने का वायदा किया, लेकिन अब उसकी सुध नहीं है। किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है तो वहीं छुट्टा पशु उनकी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। आम आदमी अपने हक व अधिकार के लिए सिर्फ कार्यालयों का चक्कर लगाने पर विवश है।

बसपा प्रत्याशी डॉ छाया वर्मा ने कहा कि प्रदेश में गुंडा गर्दी व भ्रष्टाचार चरम पर है। अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को डराया धमकाया जा रहा है, जबकि बसपा शासन में ऐसे किसी वर्ग के लोगों को डराने धमकाने का साहस कोई नहीं कर सकता था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनसेवा व जनसुविधा के मामले में उनसे जो भी अधिकतम बन पड़ेगा। इस मौके पर वरिष्ठ नेता कमर हयात, मनोज वर्मा, रामनयन निर्दोष, रामबरन वर्मा, चुन्नीलाल प्रवीण यादव आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed