{"_id":"88e6bcfaae12dd194284f33ed7f3e530","slug":"nomination-for-second-phase-of-pamchayat-election-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" द्वितीय चरण के लिए नामांकन आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वितीय चरण के लिए नामांकन आज से
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बीच द्वितीय चरण के लिए भीटी विकास खंड में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 87 पद के लिए 421 व जिला पंचायत सदस्य के 4 पद के लिए बुधवार तक कुल 82 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि कटेहरी विकास खंड में जिला पंचायत सदस्य 4 पद के सापेक्ष 70 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 108 पद के सापेक्ष 588 नामांकन पत्रों की बिक्री बुधवार तक हुई।
विज्ञापन
उधर प्रथम चरण के चुनाव के लिए हुए नामांकन के बाद बुधवार को पूरे दिन नामांकन पत्रों की जांच चली। जांच ऌकी यह प्रक्रिया गुरुवार को भी जारी रहेगी।
प्रथम चरण में जहांगीरगंज, बसखारी व रामनगर में होने वाले जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया बीते 29 सिंतबर को पूर्ण होने के बाद अब दूसरे चरण में कटेहरी व भीटी विकास खण्ड में होने वाले नामांकन की तैयारियां प्रशासन ने पूर्ण कर ली हैं।
विज्ञापन
इन दोनों विकास खंडों में नामांकन प्रक्रिया 1 व 3 अक्तूबर को होगी। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार 1 अक्तूबर से प्रारंभ होने वाले नामांकन को लेकर एक दिन पूर्व बुधवार तक भीटी विकास खण्ड में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 87 पद के लिए कुल 421 नामांकन पत्र व जिला पंचायत सदस्य के 4 पद के लिए कुल 82 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
कटेहरी प्रतिनिधि के अनुसार कटेहरी विकास खण्ड में जिला पंचायत सदस्य पद के 4 सीटों के लिए बुधवार सायं तक कुल 70 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि क्षेत्र पंचायत के 108 पदों के लिए 588 नामांकन पत्रों की खरीददारी हुई।
उधर प्रथम चरण के चुनाव के लिए बीते दिनों हुए नामांकन पत्रों की जांच का कार्य बुधवार को पूरे दिन चला। जांच का यह कार्य गुरुवार को भी जारी रहेगा। बताते चलें कि प्रथम चरण में रामनगर, बसखारी व जहांगीरगंज विकास खण्ड में चुनाव होना है।
इन विकास खण्डों में जिला पंचायत सदस्य के 13 पदों के लिए कुल 225 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 323 पदों के लिए कुल 1745 प्रत्याशियों ने नामांकनपत्र दाखिल किया था। एडीएम रामसूरत पांडेय ने बताया कि प्रथम चरण में हुए नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को की गई।
पहले दिन की जांच में दो नामांकनपत्रों के खारिज होने की खबर है। नामांकन पत्रों की जांच का कार्य गुरुवार को भी जारी रहेगा। दूसरे चरण के लिए कटेहरी व भीटी विकास खंड में होने वाले नामांकन कार्य को सकुशल निपटाने के लिए आवश्यक तैयारियां एक दिन पूर्व ही पूरी कर ली गईं।