फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Nomination for Katehri by-election begins today

Ambedkar Nagar News: कटेहरी उपचुनाव का नामांकन आज से

Thu, 17 Oct 2024 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Nomination for Katehri by-election begins today
अंबेडकरनगर। कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में आज शुक्रवार से नामांकन शुरू हो जाएगा। इससे पहले सुबह जिला प्रशासन बाकायदा चुनाव की सूचना घोषित करेगा। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 41 में चलेगी। यहीं से उम्मीदवारों को नामांकन पत्र मिलेंगे भी। नामांकन को देखते हुए कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 41 में सुरक्षा व अन्य प्रबंध किए गए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच परिसर में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र कटेहरी के उपचुनाव की विधिवत प्रक्रिया 18 अक्तूबर से शुरू होने जा रही है। शुक्रवार सुबह जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से चुनाव की सूचना जारी की जाएगी। इसके बाद नामांकन पत्र खरीदने व दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसके लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित चकबंदी कार्यालय के एक कक्ष को चिह्नित कर लिया गया है। यहां रिटर्निंग ऑफीसर की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। पहले दिन नामांकन दाखिल होने की उम्मीद कम है। माना जा रहा है कि इक्का दुक्का नामांकन पत्र खरीदे जा सकते हैं।
विज्ञापन




इस प्रक्रिया को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। दो थाना प्रभारियों के साथ ही पुलिस व प्रशासनिक अफसर परिसर के अंदर पूरी व्यवस्था पर नजर रखेंगे, जबकि परिसर के बाहर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। बताते चलें कि उपचुनाव के लिए सपा ने सांसद लालजी वर्मा की पत्नी शोभावती को प्रत्याशी घोषित कर रखा है तो वहीं बसपा से अमित वर्मा चुनाव मैदान में हैं। भाजपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सदर सौरभ शुक्ल ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया 25 अक्तूबर तक चलेगी। 28 अक्तूबर को तहसील परिसर में ही नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि 30 अक्तूबर को प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लिया जा सकेगा। 13 नवंबर को कटेहरी के 280 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जाएगा। इसमें कुल 4,00,875 मतदाता भाग ले सकेंगे। इसमें 2,10,568 पुरुष जबकि 1,90,306 महिला मतदाता हैं। एक थर्ड जेंडर मतदाता को भी मताधिकार का मौका मिलेगा। 85 वर्ष से अधिक के 2560 मतदाता हैं, जिन्हें घर पर मतदान की सुविधा दी जाएगी। कुल चिह्नित दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 3381 है।







29 टीमें कराएंगी चुनाव में आचार संहिता का पालन



अंबेडकरनगर। कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में 29 टीम आदर्श आचार संहिता का पालन कराएंगी। इन टीमों का गठन कर उन्हें अलग अलग जिम्मेदारी सौंप दी गई है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में दी। टीमों में तीन वीडियो निगरानी, नौ फ्लाइंग स्क्वॉयड, दो वीडियो अवलोकन टीम, एक मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण टीम, तीन लेखा टीम, एक व्यय अनुवीक्षण टीम तथा एक लिकर मॉनीटरिंग टीम शामिल है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी 425 मतदेयस्थलों की डिजिटल मैपिंग पूरा होने की जानकारी देते हुए बताया कि सभी मतदेयस्थलों पर जरूरी मूलभूत सुविधाएं मौजूद हैं।


सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ ही प्रभारी अधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है। पोलिंग पार्टियां अकबरपुर हवाईपट्टी से रवाना होंगी, जबकि राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहीं पर मतों की गणना भी कराई जाएगी। उपचुनाव को देखते हुए जिले की सीमा पर कुल 32 बैरियर सक्रिय किए जाएंगे, जबकि 40 बैरियर जिले के अंदर काम करेंगे। कंट्रोल रूम की स्थापना के साथ ही सभी मतदेयस्थलों पर वेबकास्टिंग की सुविधा रहेगी। यह कार्य समय रहते पूरा कर लिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का शतप्रतिशत पालन होगा। इसमें किसी भी स्तर पर यदि लापरवाही पाई गई तो कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed