फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   No parcel and goods warehouse facility at the station

Ambedkar Nagar News: स्टेशन पर पार्सल और माल गोदाम की सुविधा नहीं

Sat, 08 Jun 2024 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 08 Jun 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
No parcel and goods warehouse facility at the station
अकबरपुर रेलवे स्टेशन।  - फोटो : संवाद
अंबेडकरनगर। रेलवे स्टेशन अकबरपुर में पार्सल व माल गोदाम की सुविधा नहीं होने से व्यापारियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों को माल बुक कराने के लिए अयोध्या जंक्शन समेत आसपास के अन्य स्टेशन पर जाना मजबूरी बनी है। पार्सल की सुविधा से वंचित व्यवसायी व बुनकर दिल्ली, कोलकाता, पटना, भागलपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, लुधियाना, मुंबई समेत अमृतसर की मंडियों से जनोपयोगी सामान नहीं ला पाते हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर जंक्शन से हर दिन 23 जोड़ी यात्री ट्रेन समेत मालगाड़ियां गुजरती हैं, लेकिन यहां पार्सल बुक कराने की कोई सुविधा नहीं है। मालगोदाम नहीं होने से पार्सल आदि की बुकिंग के लिए व्यापारी ट्रांसपोर्ट पर ही आश्रित हैं। इससे तैयार माल बाहर भेजने और वहां से कच्चा माल समेत अन्य सामान मंगवाने में व्यापारियों को ट्रांसपोर्ट की महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। इसका असर व्यापारियों के मुनाफे पर पड़ रहा है। स्टेशन पर दो दशक पूर्व पार्सल बुकिंग की सुविधा थी, जिसे घाटे की वजह से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

वस्त्र उद्योग पर महंगाई की मार
टांडा को बुनकर नगरी कहा जाता है। इसे सरकार ने एक जनपद एक उत्पाद के तहत वस्त्र उद्योग के लिए चयनित किया है। यहां से हर सप्ताह एक हजार टन से अधिक कपड़ा व अन्य सामान गैर प्रांतों के लिए ट्रांसपोर्ट से भेजा जाता है। यदि रेलवे यह सुविधा चालू कर दे तो इनको ट्रांसपोर्ट के खर्च में कमी होगी। इससे बुनकरोंं के मुनाफे में बढ़ोतरी हाेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुनकरों का बढ़ेगा मुनाफा
उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के प्रदेश अध्यक्ष हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी ने बताया कि बुनकर नगरी तक यात्री ट्रेन चलाने के साथ ही अकबरपुर व टांडा में पार्सल व मालगोदाम बनाया जाना अत्यंत जरूरी है। इसके बनने से बुनकरों समेत अन्य व्यापारियों के ट्रांसपोर्ट खर्च में कमी आने से उनका मुनाफा बढ़ जाएगा।
ढुलाई लागत होगी कम
व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रहरि ने कहा कि जिले में रेलवे ट्रैक और मालगोदाम जरूरी है, जिससे ढुलाई लागत कम हो जाएगी और सामग्रियों की कीमत भी कम होगी। रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम बनाया जाए तो यह अधिक सार्थक होगा।

सस्ते में सामग्रियां होंगी उपलब्ध
व्यापारी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि स्टेशन पर माल गोदाम की बहुत जरूरत है, ताकि रेल मार्ग की सस्ती ढुलाई से सामग्रियों की कीमत कम होगी तो इसका फायदा जिले के व्यापारियों के साथ ही आम जनमानस को भी होगा और उन्हें सस्ते में सामग्रियां उपलब्ध हो सकेंगी।
वर्जन:::
पार्सल बुकिंग कराने की स्टेशन पर कोई सुविधा नहीं है। चालू कराने का भी कोई दिशा निर्देश रेलवे से नहीं मिला है। -विनोद कुमार, स्टेशन अधीक्षक अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed