फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   No objection on last day in five bodies

Ambedkar Nagar News: पांच निकायों में अंतिम दिन कोई आपत्ति नहीं

Fri, 07 Apr 2023 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
No objection on last day in five bodies
अंबेडकरनगर। नगर पालिका अकबरपुर व नगर पंचायत इल्तिफातगंज को छोड़कर दो नगर पालिका व तीन नगर पंचायत में आरक्षण को लेकर अंतिम दिन कोई आपत्ति नहीं दर्ज कराई गई। अकबरपुर व इल्तिफातगंज में शनिवार नौ अप्रैल की शाम पांच बजे तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी। शनिवार को ही आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के मद्देनजर नगर पालिका व नगर पंचायत में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए बीते दिनों आरक्षण सूची जारी हुई थी। जिले की तीन नगर पालिका परिषद टांडा, जलालपुर व अकबरपुर तथा चार नगर पंचायत इल्तिफातगंज, अशरफपुर किछौछा, जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर के 139 सभासद पद के लिए आपत्तियां मांगी गई थीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार तक कुल 23 आपत्तियां आई थीं। शुक्रवार को सभी निकायों में कोई आपत्ति दाखिल नहीं हुई। इनमें से नगर पालिका जलालपुर व टांडा के साथ ही नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा, जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर में शुक्रवार को आपत्ति दाखिल करने का अंतिम दिन था। टांडा में कुल 17, जलालपुर में दो आपत्तियां दाखिल हुई हैं। इस बीच अकबरपुर व इल्तिफातगंज में शनिवार तक आपत्ति दाखिल हो सकेगी। अकबरपुर में अब तक तीन व इल्तिफातगंज में एक आपत्ति दर्ज हुई है। कलेक्ट्रेट कार्यालय के अनुसार शनिवार शाम पांच के बाद सभी आपत्तियों का निस्तारण होगा। इसके बाद शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। इसके बाद अंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed