{"_id":"61d48dff106b966e4d3ea56e","slug":"no-entry-in-district-hospital-without-mask-ambedkar-nagar-news-lko612004756","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर मास्क जिला अस्पताल में नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर मास्क जिला अस्पताल में नो एंट्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। देश में लगातार बढ़ते ओमिक्रॉन के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है। मंगलवार को जिला अस्पताल में बगैर मास्क के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया। इमरजेंसी व ओपीडी के मुख्य गेट पर सूचना चस्पा कर दी गई है कि यदि अंदर कोई भी बगैर मास्क के मिला तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की भी अपील की गई। उधर, जिला मजिस्ट्रेट सैमुअल पॉल एन व सीडीओ घनश्याम मीणा ने वीडियो जारी करते हुए जनपदवासियों से सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। साथ ही आश्वस्त भी किया कि ओमिक्रॉन से निपटने के लिए जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस बीच ओमिक्रॉन से निपटने के लिए जिले के सभी सीएचसी पर मॉकड्रिल किया गया। ओमिक्रॉन का प्रकोप देश में तेजी से बढ़ रहा है। इसे बढ़ने से रोकने को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार ने सभी जरूरी एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। प्रतिदिन इससे निपटने के लिए नई गाइडलाइन जारी की जाने लगी है। शासन के निर्देश पर जिले का स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है।
उधर, मंगलवार को शासन की ओर से जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के लिए जिला अस्पताल प्रशासन सक्रिय हो गया। इमरजेंसी व ओपीडी के मुख्य गेट पर नोटिस चस्पा कर दी गई। इसमें कहा गया कि बगैर मास्क वालों का जिला अस्पताल में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित है। यदि कोई भी व्यक्ति बगैर मास्क के मिला तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही लगातार लाउडस्पीकर के माध्यम से मरीजों व उनके तीमारदारों को जागरूक भी किया गया। उनसे अपील की गई कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करें।
विज्ञापन
सभी लोग गाइडलाइन का करें पालन
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने वीडियो जारी करते हुए जनपदवासियों से अपील की है कि वे ओमिक्रॉन को लेकर सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें। डीएम ने जनपदवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ओमिक्रॉन से निपटने को लेकर जिले में सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ऑक्सीजन की जिले में कोई कमी नहीं है। सरकारी अस्पतालों में विशेष वार्ड भी तैयार कर दिए गए हैं। ऐसे में जनपदवासियों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है, लेेकिन जरूरी सावधानी जरूर बरतें। उधर, सीडीओ घनश्याम मीणा ने भी वीडियो जारी कर जनपदवासियों से सभी जरूरी सावधानी बरतने की अपील की। सीडीओ ने कहा कि ओमिक्रॉन से निपटने को लेकर सभी नागरिकों को सिर्फ सजग रहने तथा निर्देशों का पालन करते रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम बेहतर काम कर रही है। किसी को घबराने व परेशान होने की जरूरत नहीं है। सिर्फ जरूरी दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।
सभी सीएचसी पर हुआ मॉकड्रिल
ओमिक्रॉन से निपटने के लिए सरकारी अस्पतालों में लगातार मॉकड्रिल किया जा रहा है। सोमवार को जहां जिला अस्पताल में ओमिक्रॉन से निपटने के लिए मॉकड्रिल हुआ था तो वहीं मंगलवार को जिले के सभी नौ सीएचसी पर मॉकड्रिल किया गया। सांकेतिक रूप से जांच के बाद पॉजिटिव पाए गए मरीज को एंबुलेंस से संबंधित अस्पताल में बने विशेष वार्ड में ले जाया गया। इसके बाद चिकित्सकों की टीम ने इलाज किया। जांच में निगेटिव मिलने के बाद तालियों की गड़गड़ाहट के बीच ठीक हुए प्रभावित को डिस्चार्ज कर दिया गया। जलालपुर तहसील के नगपुर सीएचसी में डिप्टी सेक्रेटरी जेएल यादव की मौजूदगी में मॉकड्रिल किया गया। इसमें प्रतीकात्मक तौर पर मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार करने तथा सफलतापूर्वक डिस्चार्ज करने की प्रक्रिया अपनाई गई। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि मंगलवार को सभी नौ सीएचसी पर ओमिक्रॉन से निपटने के लिए मॉकड्रिल किया गया।