फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   No BCG and PCV vaccine at district vaccine store

अम्बेडकरनगर: जिला वैक्सीन स्टोर पर बीसीजी व पीसीवी का टीका नहीं

Sat, 18 Feb 2023 06:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 18 Feb 2023 06:45 PM IST
विज्ञापन
No BCG and PCV vaccine at district vaccine store
अंबेडकरनगर। नियमित टीकाकरण को लेकर पूरी तरह बेफिक्री का माहौल है। 13 से 24 फरवरी तक नियमित टीकाकरण का महाअभियान चल रहा है। इस दौरान वैक्सीन स्टोर पर जहां बीसीजी का टीका खत्म है तो वहीं पीसीवी का टीका भी नदारद है। बीसीजी व पीसीवी का टीका लगवाने के लिए लोग एक वर्ष तक के बच्चे को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचते हैं लेकिन मायूसी ही हाथ लग रही है। टीका से संबंधित रिपोर्ट कार्ड भी समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन






इन दिनों नियमित टीकाकरण का महाअभियान चल रहा है। इस दौरान बच्चों को बीसीजी व पीसीवी का टीका लगाने के साथ ही कई अन्य टीके भी लगाए जा रहे हैं। हालांकि इन सबके बीच बीसीजी व पीसीवी का टीका स्वास्थ्य केंद्रों से पूरी तरह नदारद है जिससे नियमित टीकाकरण अभियान को तगड़ा झटका लग रहा है।
विज्ञापन






पीसीवी तो जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों से नदारद है जबकि जिला वैक्सीन स्टोर में बीसीजी भी समाप्त हो गया है। हालांकि कुछ स्वास्थ्य केंद्रों पर नाममात्र के लिए बीसीजी का टीका उपलब्ध है। नतीजतन एक वर्ष तक के बच्चों को टीका लगवाने के लिए लोग अस्पतालों पर पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें मायूसी ही हाथ लग रही है। इस बीच टीके से संबंधित रिपोर्ट कार्ड भी समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन








जिला अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चों को टीका लगवाने के लिए लोग पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें मायूसी ही हाथ लग रही है। शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। लगभग पूरे दिन लोग एक वर्ष तक के बच्चों को टीका लगवाने के लिए पहुंचते रहे लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। मजबूरन उन्हें निजी मेडिकल स्टोर से 100 रुपये में बीसीजी का टीका खरीदकर लगवाना पड़ा।







अहलादे निवासी बबिता अपने डेढ़ माह के पौत्र को बीसीजी का टीका लगवाने के लिए शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंची थीं। जानकारी दी गई कि न तो टीका है और न ही बीसीजी सिरिंज ही है। अब टीका तो लगवाना ही था। इसलिए निजी मेडिकल स्टोर से मंगवाना पड़ा। इसके बाद टीका लग सका।







बट्टूगढ़ निवसी संतोष लगभग दो माह के बच्चे को लेकर टीका लगवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। बीसीजी व पीसीवी का टीका लगवाना था। उन्हें मायूसी हाथ लगी। कारण यह कि यह दोनों टीके अस्पताल में उपलब्ध नहीं थे। सिरिंज भी नहीं थी। कहा कि टीका लगवाने के लिए निजी मेडिकल से मंगवाना पड़ा।








जिला वैक्सीन स्टोर पर ही बीसीजी व पीसीवी समाप्त है। मौजूदा समय में सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पीसीवी समाप्त है जबकि कुछ केंद्रों पर नाममात्र बीसीजी है। इनकी उपलब्धता के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
-डॉ. रामानंद सिद्धार्थ, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed