{"_id":"63befd00e01faa303a292e74","slug":"no-arrangement-for-bonfire-at-sugarcane-purchasing-centers-ambedkar-nagar-news-lko6661823139","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: गन्ना क्रय केंद्रों पर अलाव की व्यवस्था नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: गन्ना क्रय केंद्रों पर अलाव की व्यवस्था नहीं
विज्ञापन
अशरफपुर बरवा गन्ना क्रय केंद्र पर अलाव की व्यवस्था नहीं। -संवाद
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। गन्ना क्रय केंद्रों पर अलाव की समुचित व्यवस्था न होने से किसानों को ठिठुरते हुए रात गुजारनी पड़ रही है। कई केंद्रों पर तो किसान स्वयं ही अलाव की व्यवस्था करने को मजबूर हो रहे हैं।
मौजूदा समय में पछुआ सर्द हवा से लोग ठिठुर रहेे हैं। इन सबके बीच गन्ना क्रय केंद्रों पर अलाव को लेकर पूरी तरह से लापरवाही का माहौल है। जिले में 38 गन्ना क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से ज्यादातर केंद्रों पर जिम्मेदारों की तरफ से अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है।
अशरफपुर बरवां क्रय केंद्र पर मिले खेंवार निवासी बृजेश सिंह ने कहा कि क्रय केंद्र पर अलाव की कोई व्यवस्था जिम्मेदारों द्वारा नहीं कराई गई है। इससे ठिठुरने को मजबूर होना पड़ रहा है। ठंड से बचने के लिए हम सबने स्वयं ही अलाव की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
क्रय केंद्र अशरफपुर बरवां में ठिठुरते मिले मौरा निवासी श्यामसुंदर वर्मा ने बताया कि मंगलवार को ही गन्ने की बिक्री करने के लिए पहुंच गए थे। ठंड से निपटने के लिए यहां किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं है। अलाव की भी कोई समुचित व्यवस्था नहीं है।
भरथुआ क्रय केंद्र पर मिले राघव राम वर्मा ने कहा कि सिर्फ क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों की सुविधा के लिए कम से कम अलाव की व्यवस्था तो करनी ही चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। हम सभी को स्वयं व्यवस्था करनी पड़ रही है।
ठंड को देखते हुए गन्ना क्रय केंद्रों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है। यदि कहीं अलाव नहीं जल रहा होगा तो वहां की जानकारी कराकर व्यवस्था कराई जाएगी।
-अजय सिंह, जिला गन्ना सचिव