फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Nipun exam will be held in 1590 schools on 25 and 26 November

Ambedkar Nagar News: 1590 स्कूलों में निपुण परीक्षा 25 और 26 नवंबर को

Thu, 14 Nov 2024 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Nipun exam will be held in 1590 schools on 25 and 26 November
अंबेडकरनगर। जिले के 1590 परिषदीय व कस्तूरबा विद्यालयों में 25 व 26 नवंबर को 1,87,840 बच्चों की परख एप पर निपुण असेसमेंट परीक्षा कराई जाएगी। इसे लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन

25 नवंबर को कक्षा एक से तीन तक और 26 नवंबर को कक्षा चार से आठ के विद्यार्थी निपुण परीक्षा देंगे। सभी ओएमआर शीट की स्कैनिंग प्रधानाध्यापक व शिक्षकों द्वारा की जाएगी। जिले में निपुण परीक्षा के लिए 20 व 21 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई थी। उपचुनाव को देखते हुए निदेशालय ने बाद में बदलाव कर दिया। जिले के 1590 परिषदीय व कस्तूरबा विद्यालयों में कक्षा एक से कक्षा तीन तक 79,471 और कक्षा चार से कक्षा आठवीं तक 1,08,369 बच्चों का पंजीकरण है।
विज्ञापन

आगामी दिनों में होने वाली परीक्षा में कक्षा एक से तीन तक के लिए एक ओएमआर शीट पर दस बच्चों का आकलन किया जाएगा। कक्षा चार से आठ तक के लिए प्रत्येक छात्र पर एक ओएमआर शीट का प्रयोग होगा। परीक्षा को लेकर मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बनाकर अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैक पेन से भरी जाएगी ओएमआर शीट
बच्चों को ओएमआर सीट पर संबंधित प्रश्न के उत्तर का गोला स्वयं भरना होगा। ओएमआर ट पर ब्लैक बाॅल पेन का ही प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए कंपोजिट ग्रांट से कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों को पांच रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी बच्चों को नौ अंक का छात्र आईडी नंबर भरना होगा। इसे कक्ष में शिक्षक द्वारा चेक करने के उपरांत परीक्षा की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पंजीकृत बच्चों की संख्या
बीएसए कार्यालय के अनुसार कक्षा एक में 26,354 बच्चे, कक्षा दो में 25,979 , कक्षा तीन में 27,138, कक्षा चार में 29,136 बच्चे हैं। वहीं कक्षा पांच में बच्चों की संख्या 28,335 है। कक्षा छह में कुल बच्चे 18,146, कक्षा सात में 17,162 व कक्षा आठ में 14,867 बच्चे पंजीकृत हैं। यह बच्चे आने वाले दिनों में परीक्षा में भाग लेंगे।


तेजी से चल रही है तैयारी
निपुण परीक्षा को लेकर विभाग ने लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए विभाग के अलावा अन्य विभाग के अधिकारी की भी ड्यूटी लगाने की पत्रावली तैयार की जा रही है। - बीपी सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed